इंदौर। महू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यशवंत नगर पंचायत में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है...
इंदौर। महू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यशवंत नगर पंचायत में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहाँ तैनात एक महिला सब-इंजीनियर को सड़क निर्माण की फाइल आगे बढ़ाने और भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
क्या है मामला?
महू की यशवंत नगर पंचायत में सड़क निर्माण का कार्य किया था। इस कार्य के भौतिक सत्यापन और फाइल को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया के लिए महिला इंजीनियर काफी समय से शिकायतकर्ता को परेशान कर रही थी। काम के बदले महिला सब-इंजीनियर ने ₹15,000 की रिश्वत की मांग की। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी इंदौर लोकायुक्त पुलिस को दी।
लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया
शिकायत की पुष्टि होने पर लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही ठेकेदार ने रिश्वत की राशि महिला अधिकारी को सौंपी, टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।
मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है जो सरकारी कार्यों के बदले जनता से अवैध वसूली करते हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818