कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में अपने-अपने क्षेत्र के...
कई सीटों पर उम्मीदवारों को बदलने की मांग पर भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
|
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कई विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों को हटाने और उनकी जगह दूसरे उम्मीदवारों को खड़ा करने की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश नेताओं की समस्या यह है कि गुस्साए कार्यकर्ताओं को संतुष्ट नहीं किया तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।
कोलकाता के तहत विधानसभा सीट बेलेगाटा, विभिन्न जिले की विधानसभा सीट गोसबा, कुलपी, मयनागुड़ी, वैष्णवनगर, राणाघाट (दक्षिण) समेत कई सीटों के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों को बदलने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उम्मीदवार तय करते वक्त प्रदेश नेताओं ने केंद्रीय नेताओं को भ्रम में रख कर कई सीटों पर उन्हें उम्मीदवार बनाया है जिन्हें नहीं बनाना चाहिए। उत्तर बंगाल के जिलों में भी कई सीटों पर उम्मीदवार को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-weather-turns-rain-in-some-snow-in-others/150417