प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

13 वर्षीय अनाथ भतीजी के साथ चाचा ने एक साल किया...

13 वर्षीय अनाथ भतीजी के साथ चाचा ने एक साल किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी

जबलपुर। शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। शहर के...

13 वर्षीय अनाथ भतीजी के साथ चाचा ने एक साल किया दुष्कर्म पुलिस जांच में जुटी

13 वर्षीय अनाथ भतीजी के साथ चाचा ने एक साल किया दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी |

जबलपुर। शहर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। शहर के हनुमानताल थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी सगी अनाथ भतीजी को हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने डरा-धमकाकर मासूम के साथ पिछले एक साल से लगातार शारीरिक शोषण किया।

​पीड़ित के पिता का निधन हो गया था

जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता का निधन हो चुका है। पिता के न रहने के बाद बच्ची अपनी दादी के साथ रह रही थी। इसी पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपी चाचा ने उसे अपनी घिनौनी करतूतों का शिकार बनाना शुरू किया।

पीटता था और जान से मारने के धमकी देता था

​पीड़िता केवल 13 वर्ष की एक नाबालिग है। आरोपी चाचा ने उसे चुप रहने के लिए न केवल डराया-धमकाया, बल्कि विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी भी दी। बच्ची डर के साये में एक साल तक इस जुल्म को सहती रही।

​पुलिस जांच में जुटी

​इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। हनुमानताल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। पीड़िता के बयान और मेडिकल जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना एक बार फिर सुरक्षा और भरोसे के वातावरण पर सवालिया निशान लगाती है, विशेष रूप से तब जब सुरक्षा करने वाले परिजन ही दरिंदगी पर उतर आएं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: