चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह कई स्कूलों, एयर इंडिया की दो उड़ानों और सचिवालय को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस टीम ने तलाशी और जांच अभियान शुरू कर दिया है।
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में गुरुवार सुबह कई स्कूलों, एयर इंडिया की दो उड़ानों और सचिवालय को बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस टीम ने तलाशी और जांच अभियान शुरू कर दिया है।
इन प्रमुख स्कूलों को मिली धमकी
जिन स्कूलों ने धमकी मिलने की सूचना दी, उनमें सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर 45), रयान इंटरनेशनल स्कूल (सेक्टर 49), अजीत करम सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सौपिन्स स्कूल (सेक्टर 32), सेंट जॉन्स स्कूल (सेक्टर 26), कुंदना इंटरनेशनल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल, विवेक हाई स्कूल (सेक्टर 38) और दिल्ली पब्लिक स्कूल (सेक्टर 40) शामिल हैं।
पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
चंडीगढ़ पुलिस ने सभी परिसरों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।र तलाशी अभियान जारी है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतज़ार है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/israel-and-lebanon-set-for-historic-talks-after-34-years/174806
डेटिंग ऐप के ज़रिए 500 महिलाओं से ₹2 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार