प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अजनौरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

अजनौरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, ग्रामीणों में चर्चा

थाना क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी सुखवीर सिंह बघेल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

अजनौरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान ग्रामीणों में चर्चा

Young Man Dies by Suicide in Ajnaura |

इटावा {उत्तर प्रदेश}: थाना क्षेत्र के ग्राम अजनौरा में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी सुखवीर सिंह बघेल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

नशे की आदत को लेकर ग्रामीणों में चर्चा

ग्रामीणों के अनुसार, सुखवीर सिंह नशे का आदी था और नशे की आदत के चलते उसका व्यवहार भी ठीक नहीं रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच-छह वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद सुखवीर ने दूसरी शादी कर ली थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं।

पहली पत्नी के बच्चों की देखभाल कर रही थीं मां

बताया गया कि पहली पत्नी से हुए बच्चों की देखभाल वर्तमान में सुखवीर की बुजुर्ग मां कर रही थीं, जबकि दूसरी पत्नी और उनके दो बच्चों के साथ सुखवीर रहता था। उसका एक बड़ा भाई भी है, जो बाहर रहकर काम करता है। हालांकि सुखवीर ने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों तथा ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: सुपौल में बेटे को सांप ने डसा तो जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा पिता

Related to this topic: