भोपाल। मप्र की राजधानी के रापड़िया बाईपास पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ..
भोपाल। मप्र की राजधानी के रापड़िया बाईपास पर बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सामान से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया है। मृतक का नाम गेंदालाल बताया जा रहा है, जो विदिशा जिले के लटेरी का निवासी था।
इस तरह हुआ हादसा
बाइक सवार दोनों युवक जब रापड़िया बाईपास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गेंदालाल बाइक पर पीछे बैठा था और ट्रक की चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह कुचल गया, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।
खुशी का माहौल मातम में बदला
जानकारी के अनुसार, मृतक अपने परिजनों और साथी के साथ शादी के लिए लड़की देखने गया था। रिश्ता तय करने की बातचीत के बाद वे सभी वापस लौट रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही कटारा हिल्स पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818