प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रायबरेली में ट्रेन से कटकर युवती की मौत

रायबरेली में मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 18 वर्षीय युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया और इलाके में शोक का माहौल बन गया।

रायबरेली में मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती की मौत परिवार में मचा कोहराम

Young Woman Dies After Jumping Before Goods Train in Raebareli |

रायबरेली {उत्तर प्रदेश}: रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक 18 वर्षीय युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया और इलाके में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना गंगागंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास होम सिग्नल के निकट हुई। रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने युवती ने अचानक छलांग लगा दी। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण वह उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने की पहचान, पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से मृतका की पहचान प्रिया गोस्वामी (18 वर्ष), पुत्री स्वर्गीय श्यामू गोस्वामी, निवासी मुबारकपुर के रूप में हुई।

परिजनों ने बताई मानसिक परेशानी की बात

मृतका के भाई चंचल गोस्वामी ने बताया कि प्रिया पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने बताया कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

यह भी पढ़े: इलाज में लापरवाही के आरोप के बीच प्रसूता की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

Related to this topic: