प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में युवक की मौत, सनसनी

नरसिंहपुर में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने शराब माफियाओं पर लगाए आरोप

नरसिंहपुर में शराब माफियाओं के भय से एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल व्याप्त हो गया है जिस पर पुलिस द्वारा जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

नरसिंहपुर में युवक की मौत से सनसनी परिजनों ने शराब माफियाओं पर लगाए आरोप

Youth Death in Narsinghpur; Sensation |

मध्यप्रदेश : नरसिंहपुर में शराब माफियाओं के भय से एक युवक की जान जाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल व्याप्त हो गया है जिस पर पुलिस द्वारा जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है । जानकारी अनुसार परिजनों ने बताया है कि मृतक सतेंद्र पिता गुलजार पटेल 30 वर्ष निवासी राजाकछार जो कृष्ण कुमार के साथ दोनों रात्रि को नयागांव से वाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे ।

बोलेरो से बाइक का पीछा करने का आरोप

इसी दौरान रास्ते में नरसिंहपुर मार्ग पर बेलखेड़ी के पास से एक बोलेरो वाहन मैं सवार लोगों के द्वारा वाइक को लंबी दूरी तक पीछा किया गया और ग्राम गुंदरई के पास बोलेरो वाहन चालक के द्वारा वाइक के आंगे बोलेरो वाहन लगाकर इनको रोककर गाली गलौज की गई तो बाइक पर सवार सत्येंद्र पटेल कूदकर सड़क किनारे मौजूद ओमप्रकाश पिता फूल सिंह पटेल के मक्का खेत में भागने का प्रयास किया ।

बिजली के तार की चपेट में आने से मौत

जहां खेत में लगे हुए विद्युत तार की चपेट में आने से सत्येंद्र की मौत हो गई जिसकी सूचना सत्येंद्र के साथ मौजूद कृष्ण कुमार ने परिवार के सदस्यों को दी और फिर वह तत्काल मौके पर पहुंचे । और घटना को देखते हुए बोलेरो वाहन की तलाश की जो क्षेत्र में ही मानेगांव के पास मृतक के परिजनों द्वारा पकड़ा गया और उसमें मौजूद लोगों को भी पुलिस को सौंपा जहा पता चला कि वाहन शराब माफियाओ का है ओर इस वाहन से क्षेत्र में बिकने वाली शराब की सप्लाई कि जाती है ।

पुलिस ने बिजली के तार किए जब्त

वही इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल मृतक के परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही करते हुए घटनास्थल से बिजली के तार जप्त कर आगे की कार्यवाही की और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोटी का अस्पताल भेजा जहां पर डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर परिजनों को शव सौंपा ।

दोषियों पर कार्रवाई का पुलिस का आश्वासन

वही इस घटना को लेकर पुलिस को कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी ।

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद था फरार

Related to this topic: