प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

खेत पटवन में करंट से युवक की मौत

खेत पटवन के दौरान मोटर चालू करते समय युवक को लगा करंट, मौत

टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव में रविवार को खेत पटवन के लिए मोटर चालू करने के दौरान राधे यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव करंट की चपेट में आ गए।

 खेत पटवन के दौरान मोटर चालू करते समय युवक को लगा करंट मौत

Youth Dies of Electric Shock While Irrigating Field |

जमुई {बिहार}: टाउन थाना क्षेत्र के चौडीहा गांव में रविवार को खेत पटवन के लिए मोटर चालू करने के दौरान राधे यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार यादव करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही युवक बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर घनश्याम सुमन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक खेत की सिंचाई के लिए मोटर चालू कर रहा था। इसी दौरान बिजली का तार कटा होने के कारण वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत उसे करंट से अलग कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल में ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और शव को देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़े: जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की गूंज से दहला हटूपुरा; दो की मौत, दो गंभीर

Related to this topic: