प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वार्ता पर सस्पेंस के बीच...

वार्ता पर सस्पेंस के बीच अमेरिका ने ईरान को एक बार फिर दी धमकी

USA - Iran Conflict : ऐसी खबरें है कि अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी...

वार्ता पर सस्पेंस के बीच अमेरिका ने ईरान को एक बार फिर दी धमकी

वार्ता पर सस्पेंस के बीच अमेरिका ने ईरान को एक बार फिर दी धमकी |

USA - Iran Conflict : ऐसी खबरें है कि अमेरिका और ईरान के बीच मंगलवार को इस्लामाबाद में दूसरे दौर की शांति वार्ता होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि वार्ता के लिए यूएस डेलिगेशन सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचेगा. ईरान का कहना है कि ईरान का डेलिगेशन वार्ता के लिए नहीं जाएगा. अप्रत्यक्ष रूप से ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है.  

व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप की तस्वीर पोस्ट की. इस फोटो में ट्रंप आक्रामक दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो का कैप्शन लिखा है कि 'लॉक्ड इन मोड: एक्टिवेडेट? आज सोमवार है. कोई बहाना नहीं. बस जीत?' इससे पहले ट्रंप ने ट्रूथ सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि ईरान सीजफायर समझौते का उल्लंघन कर रहा है. 

ट्रंप ने कहा था कि ईरान ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोलीबारी की. इसमें ब्रिटेन और फ्रांस के जहाजों को टारर्गेट किया गया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी ने इसे पहले ही बंद कर दिया है, जिससे ईरान को हर दिन 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है. ट्रंप ने ईरान को धमकी दी कि अगर ईरान ये सौदा स्वीकार नहीं करेगा तो हर बिजली घर और पुल को तबाह कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-mla-pritam-lodhisdop-clash-escalates-over-aukaat-remark/175845
 

Related to this topic: