प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अरब लीग के महासचिव ने चेताया

ईरान पर कार्रवाई से पश्चिम एशिया में अशांति का खतरा

अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल ने चेताया है कि ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई पश्चिम एशिया और उससे आगे भी व्यापक अस्थिरता पैदा कर सकती है।

ईरान पर कार्रवाई से पश्चिम एशिया में अशांति का खतरा

ईरान पर कार्रवाई से पश्चिम एशिया में अशांति का खतरा

अरब लीग के महासचिव ने चेताया

नई दिल्ली। अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल ने चेताया है कि ईरान के खिलाफ कोई भी सैन्य कार्रवाई पश्चिम एशिया और उससे आगे भी व्यापक अस्थिरता पैदा कर सकती है। उन्होंने गाजा में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति बोर्ड को अरब देशों के समर्थन का बचाव किया और इसे व्यावहारिक प्रयास बताया।
इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स के कार्यक्रम में अबुल घेइत ने अरब लीग की व्यापक क्षेत्रीय स्थिति को बताते हुए कहा कि खाड़ी देशों ने लगातार सैन्य टकराव को अस्वीकार किया है और राजनयिक समाधानों का समर्थन किया है। 
संभावित टकराव के जोखिमों पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना होती है, तो यह पश्चिम एशिया और सभी के लिए नकारात्मक होगी। यह विश्व की शांति के लिए एक आपदा होगी। 
वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाड़ी में जंगी बेड़ा भेजने के ऐलान पर जवाब दे रहे थे। इस बयान के बाद तेहरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

इसे भी पढ़ेंः

बलूचिस्तान में भीषण टकराव , 20 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

https://www.primenewsnetwork.in/world/baluchistan-opration-herof-20-pakistani-soilder-killed/131327

Related to this topic: