प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अव्वाद बोले - असली लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन

असली लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन : अव्वाद

नई दिल्ली। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ वाएल अव्वाद ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल का लंबे समय से यह लक्ष्य रहा है कि...

असली लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन  अव्वाद

असली लक्ष्य ईरान में सत्ता परिवर्तन : अव्वाद |

नई दिल्ली। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ वायल अव्वाद ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल का लंबे समय से यह लक्ष्य रहा है कि ईरान में नेतृत्व परिवर्तन कराया जाए, इसलिए इस क्षेत्र में कार्रवाई शुरू की गई। अव्वाद ने शनिवार को एएनआई से कहा कि इसराइल ने तड़के ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया।

उसने ईरानी सैन्य ठिकानों, वहां के नेतृत्व के खिलाफ हमले शुरू किए। उसके निशाने पर अयातोल्ला खमेनेई का आवास, राष्ट्रपति का आवास और विदेश मंत्रालय भी था। ये हमले इस लिए किए गए कि ईरान पर अमेरिका दूसरे राउंड का हमला कर सके। उन्हें उम्मीद है कि वे ईरान की सरकार बदल देंगे और क्षेत्र में अशांति फैलेगी। 

ईरान ने तत्काल जवाबी हमला किया। उसने क्षेत्र के अमेरिकी अड्डों और इराक समेत जीसीसी के अधिकतर देशों पर हमले किए। यह इस बात का संकेत है कि यह युद्ध और बढ़ेगा। अमेरिका और इसराइल यही चाहता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/police-to-act-strictly-on-holi-disturbances/146567

Related to this topic: