प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तिब्बत के लिए अमेरिकी समन्वयक की...

तिब्बत के लिए अमेरिकी समन्वयक की नियुक्ति पर चीन बिफरा

बीजिंग। चीन ने बुधवार को तिब्बत के मामले में अमेरिका द्वारा नया कोआर्डिनेटर नियुक्त किए जाने की तीखी आलोचना की है...

तिब्बत के लिए अमेरिकी समन्वयक की नियुक्ति पर चीन बिफरा

तिब्बत के लिए अमेरिकी समन्वयक की नियुक्ति पर चीन बिफरा |

बीजिंग। चीन ने बुधवार को तिब्बत के मामले में अमेरिका द्वारा नया कोआर्डिनेटर नियुक्त किए जाने की तीखी आलोचना की है। चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह उसके आंतरिक मामलों हस्तक्षेप कर रहा है। 'फायुल' की रिपोर्ट के अनुसार  अमेरिकी विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को सहायक विदेशमंत्री (लोकतंत्र, मानवाधिकार और श्रम) को तिब्बत मामले का विशेष अमेरिकी समन्वयक नियुक्त किया।

अमेरिकी कानून के अनुरूप उनकी भूमिका तिब्बत की स्थिति के पर्यवेक्षण और तिब्बतियों के मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, सांस्कृतिक पहचान और भाषाई विरासत की रक्षा के लिए की गई अमेरिकी पहल की हिफाजत करना है। इस नियुक्ति की घोषणा 'लोसर' के अवसर पर की गई। लोसर तिब्बतियों का नया साल होता है। रुबियो ने इस अवसर पर विश्वभर में रह रह तिब्बतियों के लिए बधाई दी है।

बीजिंग का कहना है कि वह इस तरह के किसी भी अमेरिकी कदम को मान्यता नहीं देता है। चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तिब्बत के मामले चीन के आंतरिक मामले हैं और किसी बाहरी ताकत का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीन ने अमेरिका को यह कदम उठाने से पहले ही चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/drdo-successfully-tests-solid-fuel-ducted-ramjet-technology/131817

Related to this topic: