पाकिस्तान में पुलिस ने विवादास्पद धर्मगुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा पर कथित हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
झेलम (पाकिस्तान)। पाकिस्तान में पुलिस ने विवादास्पद धर्मगुरु इंजीनियर मोहम्मद अली मिर्जा पर कथित हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' ने दी है। प्राथमिकी के मुताबिक यह वारदात झेलम में मिर्जा की कुरआन-ओ-सुन्नत रिसर्च अकादमी में हुई। शिकायतकर्ता मोहम्मद काशिफ कुरैशी ने बताया कि एक लेक्चर खत्म होने के बाद कुछ लोग मौलाना इंजीनियर मिर्जा के साथ सेल्फी लेने के लिए रुके थे। इसी दौरान आरोपी ने रविवार को अचानक उनपर हमला कर दिया और मुक्के मारे।
कॉलर पकड़ा, गला दबाने की कोशिश
प्रथमिकी में कहा गया है कि आरोपी ने इंजीनियर मिर्जा का कॉलर पकड़ कर उन्हें मुक्के मारे, उनकी पगड़ी उतार दी और उन्हें जमीन पर फेंक दिया। उसने दोनों हाथों से उनका गला दबाने की कोशिश की और जोर-जोर से नारे भी लगाए। झेलम के जिला पुलिस अधिकारी तारिक अजीज सिंधु ने 'डॉन' को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 324 यानी हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/court-frames-charges-against-lalu-rabri-in-land-for-jobs-case/143953
लैंड फार जाब मामले में लालू-राबड़ी के खिलाफ आरोप तय