प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गायब बलूच महिला की जल्द रिहाई की उठी मांग

मानवाधिकार समूहों ने की लापता बलूच महिला की जल्द रिहाई की मांग

बलूचिस्तान के खुजदार जिले में जेहरी निवासी महिला फरजाना जेहरी को जबरन गायब किए जाने की बलूच मानवाधिकार ग्रूप और एक्टिविस्ट कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

मानवाधिकार समूहों ने की लापता बलूच महिला की जल्द रिहाई की मांग

Demand raised for early release of missing Baloch woman |

खुजदार (बलूचिस्तान)। बलूचिस्तान के खुजदार जिले में जेहरी निवासी महिला फरजाना जेहरी को जबरन गायब किए जाने की बलूच मानवाधिकार ग्रूप और एक्टिविस्ट कड़ी आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह बलूच महिलाओं को निशाना कर परेशान करने का चिंता जनक तरीका है। संगठन ने फरजाना को जल्द मुक्त करने या अदालत में पेश करने की मांग की।

सुरक्षा बलों ने मुहम्मद बख्श जेहरी की बेटी फरजाना को जबरन उठाया

बलूच नेशनल मूवमेंट (BNM) की मानवाधिकार शाखा-पैंक के अनुसार मुहम्मद  बख्श जेहरी की पुत्री फरजाना को पहली दिसंबर की रात को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जबरन उठा लिया था। वह अस्पताल से घर लौट रही थी।अभी तक पता नहीं चल सका है कि वह कहां है। अधिकारी भी न तो उसके बारे में कोई जानकारी दे रहे हैं न ही कानूनी तौर पर कोई औचित्य बता रहे हैं।

BNM ने की फरजाना की तत्काल रिहाई या अदालत में पेशी की मांग

पैंक ने एक वक्तव्य में कहा गया कि यह स्पष्ट रूप से गायब करने का मामला है। यह बुनियादी मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। पैंक ने साथ में यह भी उल्लेख किया कि सुरक्षा के लिए फरजाना के परिवार के जेहरी से खुजदार जाने के तुरंत बाद उसे गायब किया गया। सुरक्षा कारणों से जगह बदलने के बाद बलूच नागरिकों का इसी पैटर्न पर टारगेट किया जाता है। संगठन का कहना है कि फरजाना की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदार सरकार और उसके सुरक्षा बलों की है। संगठन की मांग है कि उसे जल्द अदालत के सामने प्रस्तूत किया जाए या बिना शर्त रिहा किया जाए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-leaders-furious-over-nitin-naveens-comment-on-west-bengal/101305

पश्चिम बंगाल के बारे में नीतीन नवीन के टिप्पणी पर भड़के टीएमसी नेता

Related to this topic: