अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि उसे इजराइल के नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है।
वियना (आस्ट्रिया)। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि उसे इजराइल के नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। एजेंसी ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रही है और डिमोना में हुई घटना से अवगत है।
डिमोना में मिसाइल हमले की घटना से IAEA अवगत
'एक्स' पर एक पोस्ट में आईएईए ने कहा है, उसे इजराइल के डिमोना शहर में मिसाइल हमले से संबंधित घटना के बारे में पता है और उसे नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं मिली है। क्षेत्रीय राज्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकिरण का कोई असामान्य स्तर नहीं पाया गया है।
परमाणु क्षेत्रों के आसपास सैन्य संयम बरतने का आह्वान
आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया। स्थिति पर बारीकी से नजर रखते हुए महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने इस बात पर जोर दिया कि अधिकतम सैन्य संयम बरता जाना चाहिए, विशेष रूप से परमाणु सुविधाओं के आसपास के क्षेत्रों में। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डिमोना के मेयर बेनी बिटोन और रिशोन लेजियन के मेयर राज किन्स्टलिच से बात की।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/priest-caught-stealing-idols-from-jagannath-temple/150840
खिलचीपुर जगन्नाथ मंदिर से भगवान की मूर्तियां गायब, पुजारी ही निकला चोर