तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया।
India Attends Funeral of Ayatollah Khamenei in Tehran, Pays Tribute Alongside Global Leaders |
तेहरान,(ईरान)। भारत की विदेश मामलों की राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिता और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शुक्रवार को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
इस अवसर पर पबित्रा मार्गेरिता ने सोशल मीडिया पर कहा, कि उन्होंने भारत सरकार और जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने यह भी लिखा, कि उन्होंने तेहरान में आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में भाग लिया और दिवंगत नेता को सम्मान दिया। वहीं, बिहार के राज्यपाल ने भी X पर संदेश जारी कर हालिया संघर्ष में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
इमाम खुमैनी ग्रैंड मस्जिद में आयोजित हुआ राजकीय अंतिम संस्कार
तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मस्जिद में आयोजित इस राजकीय अंतिम संस्कार में ईरान के शीर्ष नेतृत्व के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रपति, संसद अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश और वरिष्ठ सैन्य कमांडर शामिल थे।ल इसके अलावा, दुनिया भर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधिमंडल भी इस समारोह में शामिल हुए। विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों, प्रधानमंत्री, मंत्रियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। ईरानी मीडिया के अनुसार, लगभग 100 देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी की उम्मीद थी।
भारत में ईरानी दूतावास ने साझा की जानकारी
भारत में ईरानी दूतावास द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, भारतीय राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के कई लोग भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे, जिनमें कुछ प्रमुख नेता भी शामिल थे। ईरानी अधिकारियों ने बताया, कि अंतिम संस्कार कई दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम है, जिसमें सार्वजनिक श्रद्धांजलि, धार्मिक अनुष्ठान और विभिन्न शहरों में अंतिम विदाई समारोह शामिल हैं। इसके बाद पार्थिव शरीर को अलग-अलग धार्मिक स्थलों से होते हुए अंतिम रूप से दफनाया जाएगा।
सुरक्षा कारणों से पूरा आयोजन बेहद संवेदनशील
सुरक्षा कारणों और क्षेत्रीय तनावों के बीच यह पूरा आयोजन बेहद संवेदनशील माहौल में संपन्न हो रहा है, और ईरानी नेतृत्व ने किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ कड़ी चेतावनी भी जारी की है। (एएनआई)
यह भी पढ़ेंः अमेठी में सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, शादी सीजन से बढ़ी मांग