प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बांग्लादेश में दंगाइयों के हमले में घायल खोकन..

बांग्लादेश में दंगाइयों के हमले में घायल खोकन दास की मौत

Bangladesh : ढाका। शरीयतपुर जिले में भीड़ के बर्बर हमले में घायल हिंदू व्यवसायी खोकन चंद्र दास की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

बांग्लादेश में दंगाइयों के हमले में घायल खोकन दास की मौत

बांग्लादेश में दंगाइयों के हमले में घायल खोकन दास की मौत |

Bangladesh : ढाका। शरीयतपुर जिले में भीड़ के बर्बर हमले में घायल हिंदू व्यवसायी खोकन चंद्र दास की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन पर यह हमला नए साल की पूर्व संध्या (31 दिसंबर) को हुआ था। इसके बाद उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी। प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, खोकन चंद्र दास शरीयतपुर के दामुड्या इलाके में दवा और मोबाइल बैंकिंग की दुकान चलाते थे।

बुधवार रात जब वह अपनी दुकान बंद कर ऑटो-रिक्शा से घर लौट रहे थे, तभी केउरभांगा बाजार के पास दंगाइयों की एक भीड़ ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने पहले उन्हें धारदार हथियारों से बुरी तरह घायल किया और फिर उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जान बचाने के लिए खोकन पास के एक तालाब में कूद गए, लेकिन तब तक वह काफी हद तक झुलस चुके थे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/usa-parliamentarian-write-umar-khalid/103379

Related to this topic: