प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से हुई बात

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से हुई बात, FTA की घोषणा

India New Zealand FTA : भारत को वैश्विक व्यापार मोर्चे पर एक और बढ़ी सफलता मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच फोन पर बात हुई.

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से हुई बात fta की घोषणा

पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री से हुई बात |

India New Zealand FTA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच फोन पर बात हुई. भारत न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की संयुक्त घोषणा की गई. एफटीए पर बातचीत की शुरुआत 2025 में हुई थी. सिर्फ 9 महीने के समय में मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बन गई. 

पीयूष गोयल ने बताया

दोनों देशों ने 5 साल में व्यापार दो गुना करने का लक्ष्य रखा है.15 साल में न्यूजीलैंड भारत में 20 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा. इसमें कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्र शामिल हैं. कुछ वर्षों में भारत का सातवां बड़ा FTA है. इसमें भारत, UAE, ओमान, ऑस्ट्रेलिया, यूके, मॉरीशस शामिल है. इससे यह दर्शाता है कि भारत तेजी से वैश्विक व्यापार केंद्र में उभर रहा है.

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी क्षेत्रों को लेकर बहुत संवेदनशीलता बरती है, जिनमें चावल, गेहूं, डेयरी, सोया और अन्य विभिन्न कृषि उत्पाद शामिल हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी तरह से सचेत रहे हैं कि हमारे लघु एवं मध्यम उद्यमों और स्टार्टअप नवप्रवर्तकों को न्यूजीलैंड में बड़े अवसर मिलें.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bhupendra-yadav-criticizes-mamata-govt/102059
 

Related to this topic: