प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • औरैया: सुबह से छाई कोहरे जैसी धुंध, वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान जलानी पड़ रही हैड लाईट
  • मेरठ: NAMS अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद युवक, घायल युवक को अस्पताल के ICU में कराया भर्ती, नीचे गिरने के कारण मरीज के पैरों में आई चोट
  • आगरा: पुलिस चौकी के पीछे एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुआ पथराव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित, क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता
  • प्रयागराज: मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, बरेली हिंसा मामले में मास्टरमाइंड माना गया है तौकीर रजा
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में UP कैबिनेट की बैठक आज, 27 अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, बैठक में निवेश के क्षेत्र में लिए जा सकते हैं बड़े फैसले
  • लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को पेश करने की सभापति ने दी अनुमति, आर्टिकल 94 के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, चर्चा के लिए 10 घंटे की समय सीमा
  • लोकसभा में विपक्ष ने वोट चोरी पर जमकर की नारेबाजी, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित
  • दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ रही गर्मी, मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहेगा
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, TMC विपक्ष को लामबंद करने में जुटी, TMC ने किया कांग्रेस की सहमति का दावा

सऊदी अरब ने अमेरिका पर बनाया था...

सऊदी अरब ने अमेरिका पर बनाया था ईरान के खिलाफ कार्रवाई का दबाव

ईरान के खिलाफ शनिवार को संयुक्त ऑपरेशन- 'आपरेशन इपिक फरी' (अमेरिका) और 'आपरेशन रोरिंग लायन' (इसराइल) हितों का दुर्लभ सम्मिलन था।

सऊदी अरब ने अमेरिका पर बनाया था ईरान के खिलाफ कार्रवाई का दबाव

Saudi Arabia pressured the US to take action against Iran |

रियाद। ईरान के खिलाफ शनिवार को संयुक्त ऑपरेशन- 'आपरेशन इपिक फरी' (अमेरिका) और 'आपरेशन रोरिंग लायन' (इसराइल) हितों का दुर्लभ सम्मिलन था। 'वाशिंगटन पोस्ट' के अनुसार यह इसराइल और सऊदी अरब की लॉबिंग से प्रभावित था।

सऊदी अरब का दबाव और खमेनेई का अंत

रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने अमेरिका पर दबाव बनाया था कि वह इसराइल के साथ मिलकर ईरान पर हमला करे। इस हमले में अंतत: ईरान के सुप्रीम नेता अयातोल्ला अली खमेनेई मारे गए। यह जानकारी इस मामले की जानकारी रखने वाले ऐसे चार लोगों से मिली है जिनकी पहचान नहीं बताई गई है।

'दुश्मन का दुश्मन दोस्त' वाली कूटनीति

ईरान के बढ़ते प्रभाव के साए में दोनों उपर्युक्त देश में वर्षों से मित्रता- दुश्मन यानी मित्रता के साथ ही अंदर अंदर दुश्मनी थी। यह संबंध 'दुश्मन का दुश्मन' जैसा है। 'वाशिंगटन पोस्ट' ने कहा है कि उपर्युक्त चारों जानकारों के अनुसार, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने व्यक्तिगत रूप से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हाल के हफ्तों में कई बार बात की। इसके साथ ही उन्होंने समस्या के समाधान के लिए राजनयिक समर्थन की बात भी कही थी।

नेतन्याहू का अभियान और ट्रंप का अंतिम आदेश

दूसरी तरफ, इसराइली प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू अपने देश के खिलाफ ईरान के खतरे को लेकर अमेरिकी हमले के लिए अरसे से जन समर्थन जुटाने का अभियान चला रहे थे। सऊदी अरब और इसराइल के सम्मिलित प्रभाव में ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व और सेना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हवाई हमले का आदेश जारी किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/parvo-virus-outbreak-in-bhopal-claims-lives-of-unvaccinated-dogs/146603

भोपाल में पार्वो वायरस का कहर, बिना टीकाकरण वाले कुत्तों की बढ़ीं मौतें

Related to this topic: