प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र में एक कलयुगी प्रेमी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Man Arrested for Rape on Marriage Pretext, Obscene Photos Viral |

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। प्यार का नाटक, शादी का झांसा और फिर आबरू से खिलवाड़! इतना ही नहीं, जब मन भर गया तो शादी से मुकर कर पीड़िता की इज्जत को सोशल मीडिया पर नीलाम कर दिया। रायबरेली के सलोन थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी प्रेमी ने प्यार को शर्मसार कर दिया। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के आगे आरोपी की हेकड़ी धरी की धरी रह गई और अब वह सलाखों के पीछे अपनी रातें काटेगा।

​शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

​मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सलोन थाने में अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, सलोन क्षेत्र के ही पूरे बरियार मजरे रतासो के रहने वाले रवि पटेल पुत्र अखिलेश ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपी रवि ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया।

​तस्वीरें की वायरल, रची बड़ी साजिश

​हद तो तब हो गई जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। आरोपी रवि साफ़ मुकर गया और पीड़िता का विरोध दबाने के लिए उसने बेहद घटिया हथकंडा अपनाया। आरोपी ने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं, जिससे पीड़िता की बदनामी हो सके। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल हरकत में आते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।

​क्या बोले थाना प्रभारी?

सलोन थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि जनपद में अपराधियों और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार के कड़े निर्देश हैं। इसी अभियान के तहत शनिवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए वांछित अभियुक्त रवि पटेल को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जेल में बंद संजीव अरोड़ा से मिले 'AAP' के अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

Related to this topic: