प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुछ बैठकों में शामिल नहीं हुए टीएमसी जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री शुभेंदु की बैठक में टीएमसी सांसद, विधायक भी रहे

कल्णाणी के पहले डायमंडहार्बर, सिलीगुड़ी, हावड़ा, दुर्गापुर और हल्दियाम में हुए प्रशासनिक बैठकों में तृणमूल कांग्रेस का कोई भी सांसद और विधायक शमिल नहीं हुआ था।

मुख्यमंत्री शुभेंदु की बैठक में टीएमसी सांसद विधायक भी रहे

कोलकाता। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की नदिया जिले में कल्णाणी में हुई प्रशासनिक बैठक में पहली बार तृणमूल कांग्रेस की एक सांसद और तीन विधायक शामिल हुए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक बैठक में विरोधी पर्टियों के सांसदों और विधायकों को शामिल होने के लिए अपील की थी। कल्णाणी के पहले डायमंडहार्बर, सिलीगुड़ी, हावड़ा, दुर्गापुर और हल्दियाम में हुए प्रशासनिक बैठकों में तृणमूल कांग्रेस का कोई भी सांसद और विधायक शमिल नहीं हुआ था। कल्याणी के प्रशासनिक बैठक में तृणमूल कांग्रेस के सांसद-विधायकों की मौजूदगी को अच्छा संकेत माना जा रहा है। 

तीन सांसद रहे उपस्थित

कल्याणी में प्रशासनिक बैठक में तृणणूल कांग्रेस की उत्तर चौबीस परगना के बारासात लोकसभा क्षेत्र की सांसद काकली घोष दस्तीदार, इसी जिले के तीन तृणमूल कांग्रेस के स्वरूपनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीणा मंडल, देगंगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिसुर रहमान और हावड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अब्दुल मातिल शमिल हुए।

केंद्रीय मंत्री ने अच्छा संकेत बताया

वारासात लोकसभा क्षेत्र से चार टर्म से तृणमूल कांग्रेस सांसद रही काकली घोष दस्तीदार ने कहा कि प्रशासनिक बैठक में सभी दल के सांसद और विधायक शामिल हो सकते हैं और अपने क्षेत्र व जिले में विकास संबंधी मुद्दों को लेकर शिरकत कर सकते हैं। प्रशासनिक बैठक किसी दल की बैठक नहीं होती है। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद और विधायक के प्रशासनिक बैठक में मौजूदगी को अच्छा संकेत बताया और कहा कि विकास की दिशा में कार्य करने में सरकार को सहूलियत होगी। 

जन प्रतिनिधियों की भागीदारी अच्छी बातः सीएस

राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रशासनिक बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों की भागीदारी होनी अच्छी बात है। कल्याणी के प्रशासनिक बैठक में उत्तर चौबीस परगना, हुगली और नदिया जिले के प्रशासन-पुलिस के आला अधिकारी, भाजपा के सांसद-विधायक और मंत्री मौजूद हुए। केवल उत्तर चौबीस परगना से तृणमूल कांग्रेस की एक सांसद और तीन विधायक ही मौजूद हुए।

इसे भी पढ़ेंः  लालगोला और इंगलिश बाजार में बने होल्डिंग सेंटर, सीधे BSF को सौंपे जाएंगे पकड़े गए घुसपैठिए

Related to this topic: