प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

सीरिया में तीन अमेरिकियों की हत्या..

सीरिया में तीन अमेरिकियों की हत्या, ट्रंप ने कहा- कड़ी कार्रवाई करेंगे

America : वाशिंगटन। सीरिया के मध्य क्षेत्र पलमायरा में शनिवार को एक अमेरिकी-सिरियाई सुरक्षा गश्ती दल पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक अकेले बंदूकधारी ने घात लगाकर हमला कर दिया।

सीरिया में तीन अमेरिकियों की हत्या ट्रंप ने कहा- कड़ी कार्रवाई करेंगे

सीरिया में तीन अमेरिकियों की हत्या, ट्रंप ने कहा- कड़ी कार्रवाई करेंगे |

America : वाशिंगटन। सीरिया के मध्य क्षेत्र पलमायरा में शनिवार को एक अमेरिकी-सिरियाई सुरक्षा गश्ती दल पर इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के एक अकेले बंदूकधारी ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक (ट्रांसलेटर) की मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। समाचार एजेंसी सना के अनुसार, हमलावर मार दिया गया है।

अमेरिकी सैनिकों की हत्या के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने सीरिया को साफ चेतावनी दी कि बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

गुप्त रखी जाएगी मृतक सैनिकों की पहचान

सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर यह हमला राष्ट्रपति बशर असद के पतन के एक साल बाद पहला ऐसा हमला है, जिसमें जानमाल का नुकसान हुआ है। अमेरिका के केंद्रीय कमान ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति सम्मान और रक्षा विभाग की नीति के अनुसार, सैनिकों की पहचान उनके परिजनों को सूचित किए जाने के 24 घंटे बाद तक गुप्त रखी जाएगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हम सीरिया में तीन महान अमेरिकी देशभक्तों की मौत पर दुख जताते हैं, इसी तरह, हम तीन घायल सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हैं, जिनके बारे में अभी-अभी पुष्टि हुई है कि वे ठीक हैं। यह अमेरिका पर सीरिया द्वारा आईएसआईएस का हमला था। सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा इस हमले से बहुत गुस्से में और परेशान हैं। बहुत गंभीर जवाबी कार्रवाई होगी।

अमेरिका पीछा कर बेरहमी से मार डालेगा : रक्षा सचिव

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया, यह जान लें, यदि आप दुनिया में कहीं भी अमेरिकियों को निशाना बनाते हैं तो आप अपने संक्षिप्त चिंता भरे जीवन का शेष भाग यह जानते हुए बिताएंगे कि अमेरिका आपका पीछा करेगा, आपको ढूंढ निकालेगा और बेरहमी से मार डालेगा।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pankaj-chaudhary-elected-as-the-president-of-uttar-pradesh-bjp/101165
 

Related to this topic: