प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

ट्रंप का दावा- हमले में मारे गए कई बड़े जनरल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं।

ट्रंप का दावा- हमले में मारे गए कई बड़े जनरल

फाइल फोटो |

वाशिंगटन (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तेहरान में हुए एक बड़े हमले में ईरान के कई सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। ट्रंप ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर  पोस्ट के जरिए कही। इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें धमाकों और लड़ाकू विमानों की आवाजें सुनाई देती हैं।

हमले की जगह और नुकसान पर अब भी सस्पेंस

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि हमला किन ठिकानों पर हुआ और कितनी क्षति हुई। अभी तक ईरान की ओर से भी इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में हमले में कितने बड़े अधिकारी मारे गए, यह साफ नहीं है। ट्रंप ने वक्तव्य में कहा है कि ईरान के कई सैन्य लीडर जिन्होंने कमजोर और अविवेक पूर्ण ढंग से नेतृत्व किया उन्हें हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-condemns-attacks-on-bushehr-nuclear-plant/154710

ईरान ने की बुशहर संयंत्र पर हमले की निंदा, रेडियोधर्मी खतरे की दी चेतावनी

Related to this topic: