प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

इरान बोला, वार्ता दबाव में नहीं हो सकती

ट्रंप बोले- ईरान वार्ता को तैयार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया है कि ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंका को टालने के लिए बातचीत में शामिल होने को तैयार है।

ट्रंप बोले- ईरान वार्ता को तैयार

ट्रंप बोले- ईरान वार्ता को तैयार

इरान बोला, वार्ता दबाव में नहीं हो सकती

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया है कि ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंका को टालने के लिए बातचीत में शामिल होने को तैयार है। हालां कि ईरान ने कहा है कि किसी दबाव में वार्ता नहीं हो सकती।
 व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए बातचीत शुरू करने की समय सीमा तय कर दी गई है, लेकिन उन्होंने समय सीमा स्पष्ट नहीं की। ट्रंप ने कहा -'आशा है कि हम समझौते पर पहुंच जाएंगे।  अगर डील नहीं हो पाती तो देखेंगे क्या होता है।'
इससे पहले दिन में, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है, बशर्ते बातचीत निष्पक्ष शर्तों पर हो। उन्होंने देश की रक्षा क्षमताओं पर किसी भी तरह के समझौते से साफ इनकार कर दिया। अराघची ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से मिलने की कोई योजना नहीं है।
यह टिप्‍पणी राष्ट्रपति ट्रंप की लगातार चेतावनी के बीच आई है। ट्रंप ने बार-बार कहा है यदि ईरान अमेरिकी मांगों का पालन नहीं मानता है तो सैन्‍य कार्रवाई की जा सकती है। ईरान ने चेतावनी दी है कि वह किसी भी अमेरिकी हमले का जवाब देगा, जबकि तुर्किये ने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ के रूप में हस्तक्षेप करने की पेशकश की है।

इसे भी पढ़ेंः

एपस्टीन की फाइलों में मीरा नायर का भी नाम

https://www.primenewsnetwork.in/india/esptein-files-meera-nair-name/131337

Related to this topic: