पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े संघर्ष को लेकर दो हफ्तों के लिए दोतरफा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है।
वॉशिंगटन (अमेरिका)। पश्चिम एशिया में ईरान से जुड़े संघर्ष को लेकर दो हफ्तों के लिए दोतरफा युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी देश ईरान को सैन्य हथियार मुहैया कराता है तो अमेरिका उस देश पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाएगा।
बिना किसी छूट के तत्काल प्रभाव से लागू होगा टैरिफ
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर स्पष्ट किया कि यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू होगा और इसमें किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, "जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, उस पर अमेरिका को बेचे जाने वाले हर सामान पर तुरंत 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें कोई छूट या अपवाद नहीं होगा।"
ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत जारी
इससे पहले ट्रंप यह भी कह चुके हैं कि समझौते के तहत ईरान ने अपने यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम को रोकने पर सहमति जताई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ईरान को टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने को लेकर बातचीत जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/sports/piyush-chawla-hails-jaiswal-and-prodigy-vaibhav/155687
जायसवाल और 15 वर्षीय वैभव के मुरीद हुए पीयूष चावला