प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दो बंदियों ने ममदानी आवास पर विस्फोटक फेंका

ममदानी के आवास के सामने 'विस्फोटक' फेंकने में दो बंदी

न्यूयार्क। न्यूयॉर्क शहर में मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास 'ग्रेसी मैंशन' के बाहर संदिग्ध विस्फोटक डिवाइस फेंकने की कोशिश में पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ममदानी के आवास के सामने विस्फोटक फेंकने में दो बंदी

Mayor Zoharan Mamdani |

न्यूयार्क। न्यूयॉर्क शहर में मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास 'ग्रेसी मैंशन' के बाहर संदिग्ध विस्फोटक डिवाइस फेंकने की कोशिश में पुलिस ने दो मुख्य संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विरोधी समूहों के बीच हुआ टकराव

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के बाहर दो विरोधी समूहों के बीच तीखा टकराव हो गया था।

छह लोगों को हिरासत में लिया गया

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के मुताबिक, इस मामले में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब विरोध प्रदर्शनों के दौरान स्थिति अचानक हिंसक हो गई।

वीडियो में दिखा संदिग्ध डिवाइस सौंपते हुए व्यक्ति

स्वतंत्र समाचार एजेंसी 'फ्रीडम न्यूज' द्वारा जारी वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ने एक संदिग्ध डिवाइस दूसरे व्यक्ति को दिया। उसके कुछ ही समय बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कांच के जार में बनाया गया था उपकरण

पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया उपकरण एक कांच के जार में बना हुआ था, जिसे काले टेप से लपेटा गया था। इसके अंदर नट, बोल्ट, स्क्रू और एक फ्यूज लगा हुआ था।

आईईडी या नकली डिवाइस, जांच जारी

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है कि यह वास्तविक 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' यानी आईईडी था या सिर्फ डर पैदा करने के लिए बनाया गया नकली उपकरण।

चश्मदीदों ने देखा आग और धुआं

एनवाईपीडी कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चश्मदीदों ने हवा में उड़ते हुए उस डिवाइस से आग और धुआं निकलते देखा।

बैरियर से टकराकर बुझ गया डिवाइस

उनका कहना है कि यह डिवाइस उड़ते हुए एक बैरियर से टकराया और पुलिस अधिकारियों से कुछ फीट पहले ही बुझ गया।

विशेषज्ञ कर रहे हैं जांच

कमिश्नर ने बताया कि यह वस्तु आकार में फुटबॉल से थोड़ी छोटी थी और विशेषज्ञ इसकी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: नित्यानंद राय ने ममता के आरोप खारिज किए

https://www.primenewsnetwork.in/state/nityanand-rai-rejects-mamata-banerjee-claims/147896

Related to this topic: