ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कार्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन की रणनीति 'वैश्विक ऊर्जा के प्रबंधन' से बदलकर 'व्यावधान' डालने की हो गई है।
तेहरान (ईरान)। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कार्प्स (आईआरजीसी) ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन की रणनीति 'वैश्विक ऊर्जा के प्रबंधन' से बदलकर 'व्यावधान' डालने की हो गई है। आईआरजीसी ने इसके उलट ईरान के बारे में कहा कि अब यह 'व्यावधान' के खिलाफ गठबंधन का केंद्र बना है।
समुद्री नाकेबंदी व्यवधान की बड़ी परियोजना का हिस्सा
आईआरजीसी के अनुसार, अमेरिका के इस कदम का मकसद चीन, रूस और यूरोप को रोकना है, लेकिन अब यह प्रोजेक्ट विफल हो रहा है। 'एक्स' पर अपने पोस्ट में आईआरजीसी ने लिखा है-'ट्रंप प्रशासन ने विश्व के ऊर्जा प्रबंधन की अपनी रणनीति को बदल कर व्यावधान की रणनीति अपना ली है। यह समुद्री नाकेबंदी व्यवधान की बड़ी परियोजना का हिस्सा है। उसका मकसद चीन, रूस और यूरोप को रोकना है लेकिन 20 दिन बाद ह्वाइट हाउस का आकलन है कि यह परियोजना विफल हो गई और ईरान व्यवधान के खिलाफ गठबंधन का केंद्र बन गया है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-media-facing-worst-crisis-ever-freedom-network/181278
कानूनी बंदिशों, हिंसा और आर्थिक दबाव ने छीनी पाकिस्तान में मीडिया की आज़ादी