प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

OSD बनकर प्रोफेसर से ठगे 4.98 लाख

खुद को मुख्यमंत्री का OSD बताया, फिर प्रोफेसर से ठगे 4.98 लाख

मध्य प्रदेश में ठगी का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएम ऑफिस) का ओएसडी (OSD) बताकर सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर से 4.98 लाख रुपये की ठगीकर ली।

खुद को मुख्यमंत्री का osd बताया फिर प्रोफेसर से ठगे 498 लाख

Government Impersonation |

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठगी का एक हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। एक शातिर आरोपी ने खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएम ऑफिस) का ओएसडी (OSD) बताकर सरकारी कॉलेज के एक प्रोफेसर से 4.98 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने प्रोफेसर को ट्रांसफर रुकवाने का झांसा दिया था।

भरोसा कर ट्रांसफर किये पैसे

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फोन के जरिए प्रोफेसर से संपर्क किया और खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा अधिकारी बताया। उसने दावा किया कि वह प्रोफेसर का ट्रांसफर रुकवा सकता है, लेकिन इसके लिए पैसे देने होंगे। भरोसे में आकर प्रोफेसर ने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में करीब 4.98 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ठगी का एहसास, तब पुलिस में शिकायत

कुछ समय बाद जब प्रोफेसर को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी फोन कॉल या लालच में आकर पैसे ट्रांसफर न करें और सतर्क रहें।

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में योगी का तीखा धार्मिक प्रचार

https://www.primenewsnetwork.in/state/yogi-aggressive-religious-campaign-in-bengal/179316

Related to this topic: