प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वेंस ने की सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना...

वेंस ने की सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना

वॉशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सुप्रीम कोर्ट की टैरिफ संबंधी 6-3 से पारित रूलिंग की आलोचना की...

वेंस ने की सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना

वेंस ने की सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना |

वॉशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सुप्रीम कोर्ट की टैरिफ संबंधी 6-3 से पारित रूलिंग की आलोचना की है। 
'एक्स' पर जारी पोस्ट में कहा है. 'कोर्ट की ओर से यह अराजकता है।' उनका कहना है कि इस फैसले से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी उद्योगों को बचाना और मुश्किल हो जाएगा। 

वेंस ने कहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि कांग्रेस (संसद) ने राष्ट्रपति को आयात नियंत्रित करने का अधिकार दिया, वास्तव में इसका अर्थ नहीं है। यह कोर्ट की ओर से यह अराजकता है। यह सीधा और स्पष्ट है। इससे राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी उद्योगों बचाना कठिन होगा और सप्लाई चेन लचीला हो जाएगा।

वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति के पास अन्य तरह के टैरिफ का व्यापक अधिकार है। वह अमेरिकी कामगारों को बचाने और अपनी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए उस अधिकार का प्रयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-will-surrender-again-rahul-gandhi-said-after-the-us-court/144901

 

Related to this topic: