प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आधार ऐप के 5 महीने में 31 मिलियन डाउनलोड

आधार ऐप के 31 मिलियन से ज़्यादा डाउनलोड: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

लगभग 40 लाख लोगों ने नए आधार ऐप का इस्तेमाल करके अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है।

आधार ऐप के 31 मिलियन से ज़्यादा डाउनलोड इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

Aadhaar App Surpasses 31 Million Downloads: Ministry of Electronics and Information Technology |

नई दिल्ली, 23 जून 2026। आधार ऐप को पूरे भारत में लोगों से ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। 5 महीने से भी कम समय में इसके 31 मिलियन से ज़्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। इस ऐप के तेजी से बढ़ते उपयोग से स्पष्ट होता है कि लोगों का इस पर विश्वास बढ़ रहा है, क्योंकि यह एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएँ सरलता से प्रदान करता है।

आसानी से होता है मोबाइल नंबर और पता अपडेट

लोग अपने स्मार्टफ़ोन पर इस ऐप से ही मोबाइल नंबर और पता आसानी से अपडेट कर सकते है। अब तक, लगभग 40 लाख लोगों ने अपने मोबाइल नंबर और लगभग 8.5 लाख लोगों ने अपना पते को नए आधार ऐप की मदद से अपडेट किया हैं।

ऐप का डिज़ाइन प्राइवेसी-फ़र्स्टपर आधारित

आधार ऐप को आधार नंबर धारकों के लिए प्राइवेसी-फ़र्स्ट प्रदान करते हुए डिज़ाइन किया गया है। इस ऐप में लोगों के लिए कई फ़ायदेमंद फ़ीचर हैं, जैसे एक क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, फ़ेस वेरिफ़िकेशन, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री, और कॉन्टैक्ट शेयर करने के लिए QR-बेस्ड एडिटेबल कॉन्टैक्ट कार्ड। यह ई-आधार डाउनलोड करने और आधार सेवा केंद्रों में जाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने जैसी सुविधाएँ भी देता है।

यह भी पढ़ेंः ‘बड़ा मंगल’: देश भर के हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
 

Related to this topic: