IT Sector : अमेरिका में आईटी सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नयी खोज के दबाव के चलते Nasdaq में तेज गिरावट असर...
IT Sector : अमेरिका में आईटी सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की नयी खोज के दबाव के चलते Nasdaq में तेज गिरावट असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। AI की चिंताओं के आगे अमेरिका-भारत ट्रेड डील से मिली शुरुआती खुशी अब फीकी पड़ गई है। आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण शेयर मार्केट में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में आईटी शेयरों पर दबाव के कारण मार्केट में गिरावट दिखी, लेकिन धीरे-धीरे बाकी सभी सेक्टर्स भी दबाव में आते चले गए और मार्केट में व्यापक स्तर पर बिकवाली हावी हो गयी।
मार्केट में आईटी सेक्टर्स से लेकर रियल एस्टेट सेटर तक भारी बिकवाली दिखी। इस हैवी गिरावट में टीसीएस, इंफोसिस और रिलायंस जैसे शेयरों ने इस गिरावट में ज्यादा योगदान दिया। शेयर मार्केट में सबसे ज्यादा मार आईटी सेक्टर में देखने को मिली, जिससे निफ्टी 25,500 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया।
इस हफ़्ते निफ्टी IT इंडेक्स 9 परसेंट गिरा है जो अप्रैल 2025 के बाद सबसे बड़ी वीकली गिरावट है। मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी रही और बाजार की चौड़ाई पूरी तरह गिरावट के पक्ष में रही। ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में बंद हुए, जबकि मेटल और कैपिटल मार्केट शेयर सबसे बड़े लूजर बने।एनर्जी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 2-3% तक लुढ़क गए। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG, टेलीकॉम, इंफ्रा, ऑटो, पावर, PSU और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1048 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 82,626 पर क्लोज हुआ। इसी के साथ निफ्टी 50 भी 336 अंक या 1.30 फीसदी गिरकर 25,471 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी 553 अंकों की हैवी गिरावट रही। इस हफ़्ते, BSE सेंसेक्स 1.1 परसेंट और निफ्टी इंडेक्स 0.9 परसेंट गिरा।
मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 90.69 के स्तर पर आ गया। मजबूत अमेरिकी डॉलर और घरेलू शेयर बाजार की गिरावट से रुपये पर भी दबाव बना।
अमेरिकी मार्केट में गुरुवार को डॉऊ जोंस 669.42 अंक या 1.34% गिरकर 49,451.98 पर क्लोज हुआ। नैसडैक में सबसे ज्यादा गिरावट रही, जो 469.32 अंक या 2.03% टूटकर 22,597.15 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.57% या 108.71 अंक टूटकर 6,832.76 पर क्लोज हुए।
शुक्रवार को भारतीय मार्केट में गिरावट से निवेशकों को एक ही सेशन में लगभग 7.11 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। BSE-लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन पिछले सेशन के 472 लाख करोड़ रुपए से घटकर 465 लाख करोड़ रुपए हो गया।
बीएसई सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 में 28 शेयर आज गिरकर बंद हुए। इसमें टेक हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 4.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल, टाटा स्टील, टाइटन और टीसीएस के शेयरों में 2.35 फीसदी से लेकर 4.16 फीसदी तक की गिरावट रही। बीएसई सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.43 फीसदी की तेजी देखने को मिली, वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/union-minister-sukanta-majumdar-expressed-confidence-in-the-election-commission/140757