प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में..

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.8 अरब डॉलर की भारी गिरावट

Foreign Exchange : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में दो जनवरी को समाप्त हफ्ते में भारी गिरावट आयी है। डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक..

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 98 अरब डॉलर की भारी गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.8 अरब डॉलर की भारी गिरावट |

Foreign Exchange : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में दो जनवरी को समाप्त हफ्ते में भारी गिरावट आयी है। डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विदेशी मुद्रा की बिकवाली किये जाने के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.8 अरब डॉलर कम हो गया।

आरबीआई के मुताबिक, रुपये में चल रही भारी गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई द्वारा डॉलर बेचने की वजह से दो जनवरी को समाप्त हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में $9.81 बिलियन (लगभग 9.8 अरब डॉलर) की भारी गिरावट आई। यह पिछले 14 महीनों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। इससे मुद्रा भंडार घटकर 686.80 अरब डॉलर पर आ गया। इसके पहले सप्ताह में इसमें 3.29 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, दो जनवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्तियां 7.62 अरब डॉलर कम होकर 551.99 अरब डॉलर पर आ गई।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 7.62 अरब डॉलर घटकर 551.99 अरब डॉलर रह गईं। सोने का भंडार का मूल्य भी इस दौरान 2.06 अरब डॉलर घटा। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त ये परिसंपत्तियां विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक हैं और इनमें यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि इस दौरान सोने के भंडार का मूल्य 2.06 अरब डॉलर घटकर 111.26 अरब डॉलर रहा।  विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.78 अरब डॉलर रहा।  रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित भंडार भी आलोच्य सप्ताह में 10.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.77 अरब डॉलर पर आ गया। मालूम हो कि विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश की आर्थिक ताकत और स्थिरता का अहम पैमाना होता है। यह एक तरह का आर्थिक सुरक्षा कवच है और देश की अंतरराष्ट्रीय साख बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/owaisi-said-one-day-a-daughter-wearing-hijab-will-become-the-prime-minister/104378

Related to this topic: