प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेपाल से भटका हाथी पूरनपुर बाजार में घुसा, भगदड़

नेपाल से भटककर पूरनपुर में घुसा हाथी, बाजार में मची भगदड़; लोगों से घरों में रहने की अपील

नेपाल से भटककर पूरनपुर इलाके में आया हाथियों का झुंड अब परेशानी का सबब बन गया है। रात करीब 10 बजे एक हाथी पूरनपुर कोतवाली रोड पर आ धमका।

नेपाल से भटककर पूरनपुर में घुसा हाथी बाजार में मची भगदड़ लोगों से घरों में रहने की अपील

Elephant from Nepal Sparks Panic in Pooranpur Market |

पीलीभीत: नेपाल से भटककर पूरनपुर इलाके में आया हाथियों का झुंड अब परेशानी का सबब बन गया है। रात करीब 10 बजे एक हाथी पूरनपुर कोतवाली रोड पर आ धमका। सबसे व्यस्त रहने वाले इस रिहायशी इलाके में हाथी को सड़क पर चहलकदमी करता देख लोगों में भगदड़ मच गई।

दुकानदार दुकानें छोड़कर भागे

इस दौरान कई दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भागते नजर आए। हाथी के शहर में घुसने की खबर आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित खदेड़ने की कवायद शुरू कर दी।

देर रात तक हाथी को खदेड़ने की कोशिश

देर रात तक वन विभाग के कर्मचारी हाथी को भगाने के लिए भारी जद्दोजहद करते रहे, लेकिन गजराज को आसानी से नहीं खदेड़ा जा सका। किसी तरह हाथी इलाके से बाहर निकला, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है। एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीमों को मौके पर मुस्तैद कर दिया गया है। हाथी को सुरक्षित वापस जंगल की ओर खदेड़ने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों से अकेले घरों से नहीं निकलने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: नागपुर MLC चुनाव: कांग्रेस के अभिजीत वंजारी ने BJP के सुधाकर कोहाले को 3,271 वोटों से हराया

Related to this topic: