प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एआई के कारण जा सकती है 16000 कर्मचारियों की नौकरी

ई-कॉमर्स कंपनी 'अमेजन' में शुरू होगा छंटनी का दूसरा दौर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ती उपयोगिता के कारण अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन कर्मचारियों की छंटनी का दूसरा दौर शुरू करने की तैयारी में है।

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में शुरू होगा छंटनी का दूसरा दौर

E-commerce company Amazon will begin a second round of layoffs |

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ती उपयोगिता के कारण अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी "अमेजन" कर्मचारियों की छंटनी का दूसरा दौर शुरू करने की तैयारी में है। अमेजन के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनी हो सकती है। 

30 हजार कर्मचारियों को निकालने की योजना

ई-कॉमर्स कंपनी "अमेजन" की कुल 30,000 कर्मचारियों की छंटनी की योजना है। अमेजन ने अक्टूबर महीने में 14,000 व्हाइट कॉलर कर्मचारियों की छंटनी की थी, जो कुल लक्ष्य का लगभग आधा हिस्सा था। यह छंटनी कंपनी की कुल 30,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना का पहला चरण था। यानी अब जो दूसरा दौर आने वाला है, वह उसी योजना का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले कंपनी ने साल 2022 में करीब 27,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म की थी। अब आने वाली दूसरी छंटनी का आंकड़ा भी लगभग इसी स्तर का हो सकता है और इसकी शुरुआत मंगलवार से होने की संभावना है।

कर्मचारियों को मिला था 90 दिन का ट्रांजिशन पीरियड

अमेजन के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनी मानी जा रही है। यह संख्या कंपनी के कुल 15.8 लाख कर्मचारियों का छोटा हिस्सा है, लेकिन कॉर्पोरेट कर्मचारियों का लगभग 10% होगी। अमेजन के अधिकांश कर्मचारी वेयरहाउस और फुलफिलमेंट सेंटरों में काम करते हैं। अक्टूबर में छंटनी के दौरान प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों तक पेरोल पर रखा गया था, ताकि वे कंपनी के भीतर नई नौकरी ढूंढ सकें या बाहर अवसर तलाश सकें। यह अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। हालांकि, योजना में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

AI और ऑटोमेशन बना बड़ी वजह

अमेजन की इस छंटनी का बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल माना जा रहा है। एआई के इस्तेमाल से कई काम अब ऑटोमेटेड हो रहे हैं। कंपनी का कहना है कि AI से बढ़ी दक्षता और संगठनात्मक ढांचे में बदलाव के कारण कॉर्पोरेट वर्कफोर्स धीरे-धीरे कम होगी। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अमेजन ही नहीं, बल्कि कई बड़ी कंपनियां अब AI का इस्तेमाल कोड लिखने और रोजमर्रा के काम को आसान बनाने में कर रही हैं। इससे कंपनियों का खर्च कम हो रहा है और इंसानों पर निर्भरता भी घट रही है। अमेजन ने दिसंबर में अपनी AWS कॉन्फ्रेंस में नए AI मॉडल्स को लेकर भी काफी चर्चा की थी। 

AWS और प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा असर संभव

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार छंटनी का सबसे ज्यादा असर अमेजन वेब सर्विसेज (AWS), ह्यूमन रिसोर्स (HR), अमेजन प्राइम वीडियो और रिटेल सेगमेंट में काम करने वाले कर्मचारियों पर पड़ सकता है। ये ऐसे विभाग हैं, जहां एआई और ऑटोमेशन का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। सूत्रों का कहना है कि दूसरे दौर की छंटनी में भी करीब उतने ही कर्मचारियों को निकाला जा सकता है, जितने पहले चरण में निकाले गए थे।

AI को बताया गया इंटरनेट के बाद सबसे बड़ी क्रांति

अमेजन ने अक्टूबर में हुई छंटनी के बाद अपने कर्मचारियों को भेजे गए एक इंटर्नल लेटर में एआई सॉफ्टवेयर के बढ़ते उपयोग का जिक्र किया था। उस पत्र में कहा गया था कि एआई तकनीक इंटरनेट के बाद सबसे बड़ी क्रांतिकारी तकनीक है, जो कंपनियों को पहले से कहीं ज्यादा तेजी से इनोवेशन करने में मदद कर रही है। पत्र के अनुसार, एआई के कारण कई काम कम लोगों में ही पूरे हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की जरूरत घट रही है।

नौकरशाही कम करने पर फोकस

हालांकि, बाद में इस मुद्दे पर अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कंपनी के इस रूख से उलट अलग बयान दिया था। कंपनी की तीसरी तिमाही की आय घोषणा के दौरान उन्होंने कहा कि यह छंटनी न तो पूरी तरह से वित्तीय कारणों से है और न ही सीधे तौर पर एआई की वजह से। उन्होंने इसे कंपनी की संस्कृति से जुड़ा मामला बताया। एंडी जेसी के अनुसार, अमेजन में नौकरशाही काफी बढ़ गई थी, जिससे काम की रफ्तार धीमी हो रही थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mamata-fears-sir-as-ghost-voters-are-removed-sukanta-majumdar/129779

भूत वोटरों से चुनाव जीतती हैं ममता बनर्जी, SIR से घबराई मुख्यमंत्री: सुकांत मजुमदार

Related to this topic: