प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर बाजार में तेजी

विदेशी निवेशकों को टैक्स छूट की योजना से शेयर बाजार में तेजी

केंद्र सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा देने पर विचार कर रही है। इसके तहत सरकार बॉन्ड निवेश पर टैक्स घटाने की तैयारी में है।

विदेशी निवेशकों को टैक्स छूट की योजना से शेयर बाजार में तेजी

FPI Tax Break Plan Sparks Market Rally |

मुंबई। केंद्र सरकार विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बड़ा विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा देने पर विचार कर रही है। इसके तहत सरकार बॉन्ड निवेश पर टैक्स घटाने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी "ब्लूमबर्ग" ने भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के हवाले से इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस खबर के आते ही दोपहर बाद सुस्त शेयर बाजार में तेजी लौटती नजर आयी। वैल्यू बाइंग के दम पर शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1% से अधिक की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स 790 अंक उछला, निफ्टी 23689 पर हुआ बंद

"ब्लूमबर्ग" की रिपोर्ट से उत्साहित शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कारोबार के अंत में  30 शेयरों वाला सेंसेक्स 789.74 अंक या 1.06% बढ़कर 75,398.72 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 277.00 अंक या 1.18% बढ़कर 23,689.60 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछलकर 75,653 तक पहुंच गया था।

फार्मा और मेटल में तेजी, IT में गिरावट

सेक्टोरल आधार पर नजर डालें तो निफ्टी फार्मा में 2.74 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं, निफ्टी मेटल में 2 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त हुई। जबकि बैंकिंग इंडेक्स भी मजबूती के साथ ऊपर चढ़ा। इसके विपरीत, निफ्टी IT में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक तेजी आई तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली का हल्का दबाव दिखा।

रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार हुआ कमजोर

मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आज भी जारी रही और यह ऑल टाइम लो पर चला गया। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 95.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान रुपये ने एक समय 95.96 का रिकॉर्ड निचला स्तर छू लिया था। रुपये का लगातार गिरना अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहती हैं तो रुपया 100 के स्तर तक पहुंच जाएगा।

ब्रेंट क्रूड कीमतें 105 डॉलर के पार

अमेरिका-ईरान तनाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड वायदा 105.24 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था।

मार्केट कैप में हुई 5 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

शेयर बाजार में इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5 लाख करोड़ रुपये की तेजी के साथ 463 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,58,06,213.042 करोड़ था। गुरुवार 2026 को मार्केट में मार्केट की उठा-पटक में यह ₹4,62,91,308.52 करोड़ पर पहुंच गया। इस प्रकार निवेशकों की पूंजी आज का कारोबार समाप्त होने पर ₹4,85,095.478 करोड़ बढ़ गई है।

बीएसई पर आधे से ज्यादा शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

स्टाक एक्सचेंज में कारोबार के दौरान बीएसई पर आज 4373 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2107 शेयरों मे तेजी दिखी तो 2076 में गिरावट रही। इसके अलावा 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। साथ ही 114 शेयर एक साल के उच्च स्तर पर और 53 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

एयरटेल और एचडीएफसी बैंक में तेजी, आईटी शेयरों ने किया निराश

सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में से 23 आज चढ़कर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आज भारती एयरटेल, जोमैटो की एटर्नल और एचडीएफसी बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/sanctions-cant-replace-dialogue-jaishankar/204715

एकतरफा प्रतिबंध संवाद का विकल्प नहीं: जयशंकर

Related to this topic: