भारतीय शेयर बाजार : भारत और यूरोपीय संघ के बीच संभावित मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव नजर आया।
भारतीय शेयर बाजार : भारत और यूरोपीय संघ के बीच संभावित मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव नजर आया। शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी का माहौल रहा।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 487.20 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 82,344.68 पर बंद हुआ। इसके साथ ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 167.35 अंक या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 25,342.75 पर बंद हुआ। आज कारोबर के दौरान एक समय इसमें 646.49 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी आई थी और यह 82,503.97 पर पहुंच गया था।
बीएसई मिडकैप-150 इंडेक्स 1.69 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप-250 इंडेक्स 1.81 की तेजी के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी डिफेंस शेयरों में देखने को मिली। निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 5 प्रतिशत तक बढ़ गया
बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली। इसके अलावा इंडस्ट्रियल, कैपिटल गुड्स, एनर्जी, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों के इंडेक्स 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। केवल FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स को छोड़ दे तो, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
शेयर मार्केट में आयी आज के तेजी से निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 459.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 453.67 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उनसे कहीं अधिक 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,373 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,945 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,291 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 86 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 261 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 9.04 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इटरनल, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड (Power Grid) और ट्रेंट के शेयर 1.82 फीसदी से लेकर 5.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के शेष 8 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स का शेयर 4.26 फीसदी की गिरावट के साथ गिरने वालों में टाप पर रहा। वहीं मारुति सुजुकी सन फार्मा, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयरों में 0.85 फीसदी से लेकर 2.43 फीसदी तक की गिरावट रही।'
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-says-navy-fleet-is-ready/130929