प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान-अमेरिका तनाव से तेल उछला

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से शेयर बाजार में गिरावट

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर फिर उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से शेयर बाजार में गिरावट

Oil Surge on Iran-US Tensions Drags Markets Down |

मुंबई। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर फिर उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। वैश्र्विक दबाव में भारतीय रूपये में भी आज गिरावट देखने को मिली है। इसका नतीजा ये रहा कि महज एक दिन की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज एक बार फिर गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स 417 अंक गिरा, निफ्टी 24000 के नीचे पहुंचा

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 416.72 अंक यानी 0.54% गिरावट के साथ 76,886.91 अंक पर बंद हुआ। इसी के साथ निफ्टी भी 97.00 अंक यानी 0.4% फिसलकर 23,995.70 अंक पर आ गया। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार में तेजी आई थी। सोमवार को सेंसेक्स 639.42 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 77,303.63 पर बंद हुआ था। निफ्टी 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,092.70 पर बंद हुआ था।

बैंकों में बिकवाली और मिडकैप में बढ़त

सेक्टर के आधार पर देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्सेज से बेहतर रहा। निफ्टी मिडकैप में 0.28 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.42 फीसदी तेजी आई।

बैंकिंग सेक्टर दबाव में, RBI के नए नियमों का असर

मंगलवार की गिरावट में निफ्टी बैंक सबसे ज्यादा दबाव में रहा। यह 864 अंक गिरकर 55,400 पर बंद हुआ। Kotak Mahindra Bank को छोड़ कर लगभग सभी बैंक शेयर लाल निशान में रहे। इस गिरावट का एक बड़ा कारण रहा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंकों के लिए लाये गये नया ESL नॉर्म्स लागू करने को माना जा रहा है। आरबीआई के ऐलान के बाद PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% टूट गया।

रुपये में गिरावट, डॉलर के मुकाबले कमजोरी जारी

मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आज गिरावट दिखी। बाजार खुलते ही डॉलर के मुकाबले रुपया करीब 32 पैसे कमजोर होकर 94.51 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गया। अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर 94.56 पर बंद हुआ। कल के मुकाबले आई इस गिरावट ने यह साफ कर दिया है कि विदेशी मुद्रा बाजार में अभी भी दबाव बना हुआ है।

होर्मुज स्ट्रेट तनाव से तेल कीमतों में तेजी बरकरार

Hormuz Strait को लेकर जारी टेंशन का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) पर देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में जहां ब्रेंट क्रूड की कीमत तेजी के साथ 109.5 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर बनी हुई है। साथ ही WTI Crude Price भी 98 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है।

निवेशकों की संपत्ति में भारी गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट निवेशकों की सम्पत्ति में 32,462.587 करोड़ रुपये की कमी आई। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 4,66,93,792.62 करोड़ रुपये रह गया। एक दिन पहले यह 4,67,26,255.207 करोड़ रुपये था।

बाजार में बिकवाली हावी, मारुति समेत कई शेयर लुढ़के

शेयर मार्केट में बीएसई पर कुल 2,257 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 1,998 शेयरों में बढ़त हुई और 172 शेयर अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स के सूचीबद्ध 30 शेयरों में से 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। मारुति में सबसे ज्यादा 2.61 फीसदी गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को अपना मार्च तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 7 फीसदी की गिरावट आई है। एक्सिस बैंक, इंडिगो, एचसीएल टेक और यूनिलीवर में दो फीसदी से अधिक गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-protests-against-ips-ajay-pal-sharma-in-palta/180662

पलता में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजयपाल शर्मा के खिलाफ टीएमसी का विरोध

Related to this topic: