प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

SEBI का नया कॉमन एडवरटाइज़मेंट कोड प्रस्तावित

कारोबार में आसानी और निवेशक सुरक्षा के संतुलन हेतु SEBI लाएगा यूनिफाइड एडवरटाइज़मेंट फ्रेमवर्क

SEBI ने विज्ञापन के लिए पहले से मंज़ूरी लेने के नियम को समाप्त करने के दिशानिर्देश दिए हैं।

कारोबार में आसानी और निवेशक सुरक्षा के संतुलन हेतु sebi लाएगा यूनिफाइड एडवरटाइज़मेंट फ्रेमवर्क

SEBI Unveils Common Ad Code |

मुम्बई, (महाराष्ट्र)। SEBI ने खास रेगुलेटेड संस्थाओं के लिए एक कॉमन एडवरटाइज़मेंट कोड (CAC) का प्रस्ताव रखा है। अब विज्ञापन के लिए पहले से मंज़ूरी लेने की ज़रूरत खत्म कर दिया गया है साथ ही रेगुलेटेड संस्थाएं ब्रांड प्रमोशन के लिए अब सेलिब्रिटी को शामिल कर सकती हैं।

निवेशकों की सुरक्षा के लिए जारी किए निर्देश

'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' और निवेशकों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए SEBI ने नए निर्टेदेश जारी कर दिए हैं। कंसल्टेशन पेपर पर 14 जुलाई, 2026 तक व्यपार से जुड़े लोगों से इस पर सुझाव मांगे हैं। SEBI ने कंसल्टेशन पेपर में स्टॉक ब्रोकर्स, डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स, इन्वेस्टमेंट एडवाइज़र्स, रिसर्च एनालिस्ट्स, ऑनलाइन बॉन्ड प्लेटफ़ॉर्म प्रोवाइडर्स, पोर्टफोलियो मैनेजर्स और म्यूचुअल फंड्स के लिए मौजूदा अलग-अलग और संस्था-विशिष्ट एडवरटाइज़मेंट फ्रेमवर्क की जगह एक कॉमन एडवरटाइज़मेंट कोड (CAC) लाने का प्रस्ताव दिया है।


CAC को SEBI रेगुलेशंस के 2008 में शामिल करने का प्रस्ताव 

नए CAC को SEBI के 2008 वाले रेगुलेशंस में शामिल करने का फैसला किया गया है। इससे पुराने नियमों में बदलाव किए जाएंगे। नए नियम ज्यादा सरल और स्पष्ट हैं, जो व्यपार और व्यपारियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। 

ये हैं नए नियम

. पहले से विज्ञापन के लिए मंज़ूरी लेने की जगह 24 घंटे के भीतर पोस्ट-इश्यू
  रिपोर्टिंग का प्रस्ताव है।

. नए शर्तों में संस्था-लेवल प्रमोशन के लिए सेलिब्रिटीज़ के इस्तेमाल की अनुमति
  देने का प्रस्ताव है।

. सभी मौजूदा संस्था और एक्सचेंज के लिए  एडवरटाइज़मेंट कोड की जगह एक
   ही CAC लाया जाएगा, जिससे रेगुलेटरी जटिलता खत्म होगी और कंप्लायंस का
   बोझ कम होगा।

. PaRRVA द्वारा दी गई रेटिंग्स और रैंकिंग्स को मान्यता दी जाएगी।

. अस्पष्टता दूर करने के लिए, "विज्ञापन" की परिभाषा में बदलाव का प्रस्ताव है।

.  रोज़मर्रा के, तथ्यात्मक और निवेशक-सेवा वाले कम्युनिकेशंस को प्रमोशन वाले
   कंटेंट से अलग किया जाएगा एवं उनकी उदाहरण सूची तैयार किए जाएंगें।

. सुपरवाइजरी बॉडीज़ विज्ञापन रिपोर्टिंग के लिए डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म विकसित
   करेंगी।

यह भी पढ़ेंः भारत में हर तीसरा व्यक्ति अनिद्रा और मानसिक तनाव का शिकार

Related to this topic: