प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

सुपौल स्थित एक स्कूल में छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और अनुचित व्यवहार करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने वाला शिक्षक गिरफ्तार पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Teacher Arrested in Supaul |

सुपौल (बिहार)। जिस शिक्षक पर छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और उनके साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा, उसे पुलिस ने जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपित सहायक शिक्षक देवनंदन मेहता को पिपरा पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आक्रोशित अभिभावकों ने की शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सखुआ में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ छात्राओं के अभिभावकों को शिक्षक द्वारा मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाए जाने और अनुचित व्यवहार की जानकारी मिली। आक्रोशित अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।

छात्रा के पिता के आवेदन के आधार पर कार्यवाई

सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस विद्यालय पहुंची और आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच और छात्रा के पिता के आवेदन के आधार पर आरोपित शिक्षक के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।  थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि छात्रा के पिता के आवेदन के आधार पर आरोपित शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने भी संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः मोहन भागवत ने संत ज्ञानेश्वर महाराज की 750वीं जयंती पर 'ज्ञानरंग ज्ञानेश्वरी' ऐप का किया अनावरण

Related to this topic: