प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी वृद्धि

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी वृद्धि

Foreign exchange reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह काफी इजाफा हुआ है। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.543 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है।

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी वृद्धि

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी वृद्धि |

Foreign exchange reserves : देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस सप्ताह काफी इजाफा हुआ है। पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 5.543 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। इस वृद्धि से देश का फारेक्स रिजर्व 14 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 692.576 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह मुद्रा भंडार में गिरावट आई थी। रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 

विदेशी मुद्रा भंडार यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से सोने के भंडार के मूल्य में भारी वृद्धि के कारण हुई है। पिछले सप्ताह के मुकाबले, कुल भंडार 2.699 अरब डॉलर घटकर 687.034 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

केंद्रीय बैंक आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 नवंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 5.54 अरब डॉलर बढ़कर  692.576 अरब डॉलर हो गया। यह बढ़ोतरी देश के फॉरेक्स में गोल्ड कंपोनेंट की वैल्यू में उछाल के कारण दर्ज की गई है, जो कि 5.34 बिलियन डॉलर से बढ़कर 106.86 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है।

सोने के भंडार का मूल्य भी इस दौरान 5.327 अरब डॉलर बढ़कर 106.857 अरब डॉलर हो गया। स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) में 56 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.65 अरब डॉलर तक पहुंच गया। आईएमएफ में भारत की रिजर्व पोजीशन 8 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.779 अरब डॉलर हो गई।

ताजा डेटा के अनुसार, फॉरेक्स रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा, फॉरेन करेंसी एसेट्स 152 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 562.29 बिलियन डॉलर तक पहुंच गए हैं। वहीं, स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स 56 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के बाद 18.65 बिलियन डॉलर हो गए हैं। आईएमएफ के पास रिजर्व भी 8 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.78 बिलियन डॉलर हो चुका है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/prime-minister-narendra-modi-met-italian-pm-giorgia-meloni/98487
 

Related to this topic: