भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में रहे।
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में साल के आखिरी कारोबारी हफ्ते सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट भी लाल निशान में रहे। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और क्रूड ऑयल के दाम में उछाल से निवेशक शेयर मार्केट में सतर्क नजर आये। साल का आखिरी दिन होने के कारण ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहने और ग्लोबल बाजार से भी मार्केट सेंटीमेंट को आज मजबूती नहीं मिलने से भी बाजार का सेंटीमेंट निगेटिव रहा।
सेंसेक्स 346 अंक टूटकर 84700 से नीचे फिसला, निफ्टी 100 प्वाइंट गिरा
बीएसई सेंसेक्स करीब 346 अंक या 0.41 फीसदी टूटकर 84,695.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.2 अंक या 0.38 फीसदी गिरकर 25,942.10 के स्तर पर बंद हुआ। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया सोमवार को और कमजोर हो गया। सोमवार को रुपया अपने पिछले बंद के मुकाबले 8 पैसे या 0.1% गिरकर 89.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मार्केट एक्सपर्ट का मानना है कि यदि रुपया 90 का स्तर पार करता है, तो यह आयातित मुद्रास्फीति के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।
ब्रेंट क्रूड में 1.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी, FIIs ने शुक्रवार को बेचे 317.56 करोड़ रुपये के शेयर
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 1.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 61.67 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को कारोबार के दौरान मीडिया को छोड़कर लगभग सभी मुख्य सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक गिरावट ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी और पावर शेयरों में देखने को मिली। इनके सेक्टोरल इंडेक्स आज 0.4 फीसदी से 0.9 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 317.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,772.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
निवेशकों की वैल्यूएशन में आई करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये की कमी
शेयर मार्केट में आज की गिरावट से निवेशकों की वैल्यूएशन में करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 472.09 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 473.97 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.89 लाख करोड़ रुपये घटा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आज कुल 4,512 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,568 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,748 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 196 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 115 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 195 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
आज के चढ़ने वाले प्रमुख शेयर -
सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 1.83 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एशियन पेंट्स, इटरनल (Eternal), एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर 0.33 फीसदी से लेकर 1.00 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज के गिरने वाले प्रमुख शेयर -
सेंसेक्स के बाकी 22 शेयर गिरकर बंद हुए। इसमें भी अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं एचसीएल टेक, पावरग्रिड, ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1.26 फीसदी से लेकर 1.86 फीसदी तक की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/raids-on-10-locations-in-delhi-and-haryana-linked-to-a-criminal-hiding-in-uae/102945
ED की बड़ी कार्रवाई: UAE में छिपे अपराधी से जुड़े दिल्ली-हरियाणा के 10 ठिकानों पर छापेमारी