भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की भागीदारी में कमी वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में दिशाहीन नजर आया।
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। विदेशी निवेशकों की भागीदारी में कमी वैश्विक संकेतों के बीच बाजार में दिशाहीन नजर आया। कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में दोनों तरफ (खरीदारी और बिकवाली) का जोर रहा, लेकिन अंत में सूचकांक लाल निशान में ही, पर लगभग सपाट बंद हुए। दिनभर के कारोबारों में दोनों ही सूचकांकों में सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
सेंसेक्स में 20.46 अंक की गिरावट, निफ्टी 26000 से नीचे हुआ बंद
बीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,675.08 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 3.25 अंक या 0.01 प्रतिशत फिसलकर 25,938.85 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में भी हल्की कमजोरी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.28 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई।
सेक्टोरल मोर्चे पर रहा मिलाजुला प्रदर्शन
सेक्टोरल मोर्चे पर मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला। मेटल इंडेक्स और PSU बैंक में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो इंडेक्स 1 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि दूसरी ओर IT, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, डिफेंस सेक्टर के इंडेक्स 0.5% से 1% की गिरावट के साथ बंद हुए।
भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले दिखाई मजबूती
विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये ने डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाई। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे सुधरकर 89.82 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। रुपये में आई यह तेजी आयातकों और अर्थव्यवस्था के लिए राहत का संकेत है।
बाजार में आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर -
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। बजाज ऑटो का शेयर आज का टॉप परफॉरमर रहा। इसमें 2.32% की शानदार तेजी देखी गई और यह ₹211.00 बढ़कर ₹9,298.00 पर बंद हुआ। टाटा स्टील के शेयरों में 2.03 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 0.88 फीसदी से लेकर 2.00 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
बाजार में आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर -
सेंसेक्स के बाकी 18 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इनमें टॉप लूजर इटरनल (Eternal) का शेयर रहा जो 2.10 फीसदी गिरा। इसके अलावा इंडिगो, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 0.84 फीसदी से लेकर 1.37 फीसदी तक की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-to-receive-israels-highest-honor-netanyahu-announces/103065
ट्रंप को इजराइल का सर्वोच्च सम्मान, नेतनयाहू की घोषणा