अमेरिका-ईरान के बीच जारी वाद विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आग लगी है।
मुंबई। अमेरिका-ईरान के बीच जारी वाद विवाद और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आग लगी है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज में नाकाबंदी को जारी रखने का बयान देने के बाद गुरुवार को Brent Crude Oil Price 124 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। वहीं, गुरुवार को रुपया नए लाइफ टाइम लो-लेवल बनाते हुए 95 के पार चला गया। इन कारणों से हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
सेंसेक्स 583 अंक टूटा, निफ्टी 24000 के नीचे पहुंचा
शेयर मार्केट आज खुलने के साथ ही क्रैश हो गया था। सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,496 से फिसलकर 77,014 पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान 1238 अंक टूटकर 76,258 के लेवल तक फिसल गया था। हालांकि आखिरी कारोबारी घंटे में अचानक सेंसेक्स-निफ्टी में तेज रिकवरी देखने को मिली। आखिर में सेंसेक्स 582.86 अंक यानी 0.75% गिरावट के साथ 76,913.50 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 180.10 अंक यानी 0.74% फिसलकर 23,997.55 अंक पर आ गया।
निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा ने किया अच्छा प्रदर्शन
ब्रॉडर मार्केट्स में भी बेंचमार्क इंडेक्सेज की तरह गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप में 0.98 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.48 फीसदी गिरावट रही। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी फार्मा ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन निफ्टी मेटल और निफ्टी कंसट्रक्शन ड्यूरेबल में सबसे ज्यादा गिरावट आई।
India VIX Index में आया तगड़ा उछाल
शेयर बाजार में डर का पैमाना माने जाने वाले India VIX Index में एक बार फिर तगड़ा उछाल आया है और ये 11 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 19 के पार निकल गया है। इस इंडेक्स में इजाफा होना, आने वाले दिनों में शेयर बाजार में उथल-पुथल का संकेत देता है।
₹4.79 लाख करोड़ घटा BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप
BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹4.79 लाख करोड़ घट गया है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,24,264.807 करोड़ था। लेकिन आज इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,63,44,707.30 करोड़ पर आ गया।
बीएसई पर 1649 शेयर बढ़कर बंद, 2532 शेयरों में रही गिरावट
स्टॉक एक्सचेंज में बीएसई पर आज 4337 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1649 शेयर बढ़कर बंद हुए जबकि 2532 में गिरावट रही। इसके अलावा 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 106 शेयर एक साल के हाई और 26 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरावट के साथ बंद
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 9 ही ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज सन फार्मा, इंफोसिस और अदाणी पोर्ट्स में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज जोमैटो की इटर्नल, एचयूएल और टाटा स्टील में रही। इटरनल में सबसे ज्यादा 2.93 फीसदी गिरावट रही। साथ ही BSE की लार्जकैप कैटेगरी में HUL Share (2.70%), Tata Steel Share (2.13%), LT Share (2.03%) की गिरावट के साथ क्लोज हुए।
टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स और इटरनल में हुई सबसे ज्यादा गिरावट
इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Voltas Share (2.57%), Ashok Leyland Share (2.20%), Phoenix Ltd Share (2.11%) और Suzlon Share (1.94%) की गिरावट के साथ बंद हुए। स्मॉलकैप कंपनियों में सबसे बड़ी गिरावट Kfintech Share में आई, जो 8.44% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि ABREL Share (3.90%) फिसला। निफ्टी के शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर वीकल्स, इटरनल और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/drdo-ready-for-agni-6-awaits-centres-nod/181323
अग्नि-6 के लिए DRDO तैयार, अब बस सरकार की हरी झंडी का इंतज़ार