प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर बाजार में तेजी लौटी...

शेयर बाजार में तेजी लौटी, निवेशकों को ₹3 लाख करोड़ का मुनाफा

मुंबई। अमेरिका, इजराइल - ईरान युद्ध की आग में झुलस रहे भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने...

शेयर बाजार में तेजी लौटी निवेशकों को ₹3 लाख करोड़ का मुनाफा

शेयर बाजार में तेजी लौटी, निवेशकों को ₹3 लाख करोड़ का मुनाफा |

मुंबई। अमेरिका, इजराइल - ईरान युद्ध की आग में झुलस रहे भारतीय शेयर बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी और डालर के मुकाबले रूपयें आयी ऐतिहासिक गिरावट के बावजूद शेयर बाजार आज हरे निशान में बंद हुए। गुरुवार की भारी गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में कारोबार की शुरुआत आज तेजी से हुई।

एक समय सेंसेक्स 1,000 अंकों से ज्यादा ऊपर था, लेकिन बाद के सेशन में ऊपरी स्तरों से बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली जिससे सेंसेक्स ने अपनी बढ़त गंवा दी। लेकिन फिर भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 

कारोबार के अंत में भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 23,100 के ऊपर रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 325.72 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,532.96 पर सेटल हुआ। इसके अलावा निफ्टी 112.35 अंक या 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,114.50 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी के बावजूद रुपये की कमजोरी चिंता का विषय बनी रही। भारतीय रुपया लगातार दूसरे दिन गिरते हुए 93 के पार निकल गया और 93.76 के नए इंट्राडे लो तक पहुंच गया। कमजोर रुपया आयात लागत और महंगाई बढ़ा सकता है, जिससे आगे बाजार पर दबाव बन सकता है।

बाजार में आज चौतरफा मजबूती देखने को मिली और सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। टेलीकॉम, आईटी, मेटल, फार्मा और PSU बैंक सेक्टर में 1-2% तक की तेजी देखने को मिली, जिसने बाजार को सपोर्ट दिया। वहीं ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6% की बढ़त रही, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी के कारण निवेशकों की संपत्ति में करीब 11.62 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 429.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 426.13 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 11.62 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

स्टाक मार्केट में आज कुल 4,432 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इनमें से कोई से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर 2,454 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,814 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 164 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 63 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 306 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सटाक मार्केट में बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 3.23 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा, इंफोसिस, ट्रेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.11 फीसदी से लेकर 3.01 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

बाजार में तेजी के बावजूद सेंसेक्स के बाकी 8 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक का शेयर 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा, वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंडिगो के शेयरों में 0.22 फीसदी से लेकर 1.10 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-weather-turns-rain-in-some-snow-in-others/150417

Related to this topic: