टाटा मोटर्स ने मारूति और हुंडई जैसी दिग्गज ऑटो कंपनियों को पछाड़ते हुए पैसेंजर कारों के सेगमेंट में जनवरी 2026 में सबसे अधिक गाड़ियां बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने मारूति और हुंडई जैसी दिग्गज ऑटो कंपनियों को पछाड़ते हुए पैसेंजर कारों के सेगमेंट में जनवरी 2026 में सबसे अधिक गाड़ियां बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने Nexon और Punch की बिक्री की बदौलत जनवरी में दिसंबर 2025 के मुकाबले 47% की भारी उछाल दर्ज की है।
71,066 कारों की रिकॉर्ड बिक्री, Nexon और Punch बने गेमचेंजर
"ऑटो कार इंडिया" द्वारा पैसेंजर वेहिकल्स की बिक्री को लेकर जारी आंकड़ों के मुताबिक Tata Motors ने जनवरी 2026 में 71,066 पैसेंजर कारों की बिक्री कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह एक माह में बिक्री का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। टाटा को दिसंबर 2025 के मुकाबले 47% की उछाल मिली है। कंपनी को यह सफलता अपने लोकप्रिय मॉडलों Nexon और Punch की बदौलत मिली है। अपनी खूबियों के कारण इन वाहनों की जबर्दस्त मांग है। टाटा मोटर्स को EV सेगमेंट में भी 72% की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। यह आंकड़ा Tata Motors के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है।
भारत में बिकीं 70 हजार से ज्यादा कारें
मार्केट सूत्रों के अनुसार टाटा मोटर्स द्वारा जनवरी 2026 में बेची गई कुल 71,066 कारों में से 70,222 यूनिट्स भारत में बिकीं, जिनमें ICE और EV दोनों शामिल हैं। वहीं 822 यूनिट्स की बिक्री इंटरनेशनल मार्केट्स में हुई। भारतीय मार्केट में ज्यादा डिमांड ने इस रिकॉर्ड में अहम भूमिका निभाई है। टाटा मोटर्स को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मोर्चे पर भी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने इस दौरान 9,052 EV यूनिट्स की बिक्री की, जो दिसंबर 2025 के मुकाबले 72% से अधिक है। यह दिखाता है कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
Punch और Nexon ने रचे नए कीर्तिमान, Tiago ने भी छुआ माइलस्टोन
Tata के पॉपुलर मॉडल्स पंच और नेक्सान के लिए बिक्री के लिहाज से जनवरी 2026 खास रहा है। कंपनी ने Tata Punch की महीने 19,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की और इसके साथ ही इसकी कुल बिक्री 7 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई। वहीं Tata Nexon (ICE और EV मिलाकर) की 23,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जिससे यह SUV 10 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार करने में सफल रही। इसके अलावा Tata Tiago ने भी 7 लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का माइलस्टोन हासिल किया।
नये मॉडलों को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
कंपनी के अनुसार, Sierra, Harrier और Safari के पेट्रोल वर्जन और फेसलिफ्टेड Punch जैसे नए लॉन्च को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए Tata Motors ने Sierra की प्रोडक्शन कैपेसिटी भी धीरे-धीरे बढ़ानी शुरू कर दी है, ताकि ग्राहकों की जरूरतों को समय पर पूरा किया जा सके।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/former-minister-jogi-rameshs-house-attacked-and-set-on-fire/131589
आंध्र प्रदेश में पूर्व मंत्री जोगी रमेश के घर पर हमला, लगाई गई आग