Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भी बिकवाली की और ब्रॉड-बेस्ड प्रॉफिट बुकिंग ..
विदेशी निवेशकों की बिकवाली से शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स में 148.14 अंक टूटा, निफ्टी गिरकर 25,521 पर बंद हुआ
|
Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव जारी रहा। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों ने आज भी बिकवाली की और ब्रॉड-बेस्ड प्रॉफिट बुकिंग की। इससे बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा, जिससे ज्यादातर सेक्टर गिरावट में रहे। हालांकि मार्केट मूवमेंट रेंज-बाउंड रहा। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में Sensex दिन के दौरान 83,846 के हाई को छूकर 83,311 पर बंद हुआ। Nifty 50 25,679 के हाई और 25,521 के लो के बीच झूलकर 25,512.85 पर बंद हुआ।
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी हुई। मेटल, PSE, रियल्टी शेयरों में गिरावट देखने को मिला। एनर्जी, इंफ्रा, डिफेंस इंडेक्स गिरकर बंद हुआ। IT, ऑटो इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। रुपया बिना बदलाव 88.62/$ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 148.14 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 83,311.01 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 84.80 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 25,512.85 के स्तर पर बंद हुआ।
सेक्टोरल इंडेक्स में, सबसे अधिक बिकवाली मेटल, पावर, रियल्टी और मीडिया शेयरों में देखने को मिली। ये सभी इंडेक्स 1.5 से 2.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि दूसरी तरफ FMCG, ऑटो और आईटी इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशाान में रहे।
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 465.78 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 469.80 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.02 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.02 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजीबीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 4.76 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और टीसीएस (TCS) के शेयर 1.62 फीसदी से लेकर 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर
सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़केवहीं सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी पावरग्रिड (Power Grid) का शेयर 3.15 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल (Eternal), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में 1.21 फीसदी से लेकर 2.44 फीसदी तक की गिरावट रही।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/rahul-gandhi-said-nitish-kumar-can-not-do-anything-his-remote-control-is-in/96770