प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

भारतीय शेयर बाजारों में साल 2025 के अंतिम...

शेयर बाजार में तेजी के साथ हुई साल 2025 की विदाई

भारतीय शेयर बाजारों में साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मार्केट में आज पिछले पांच दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

शेयर बाजार में तेजी के साथ हुई साल 2025 की विदाई

The year 2025 bid farewell with a boom in the stock market |

मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली। मार्केट में आज पिछले पांच दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सरकार द्वारा चुनिंदा स्टील उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए 12 फीसदी तक सेफगार्ड ड्यूटी लगाने के फैसले का शेयर मार्केट पर सकारात्मक असर देखने को मिला।

सेंसेक्स 545.52 अंक चढ़ा, निफ्टी में 190.75 अंकों की उछाल

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स  545.52 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 85,220.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी  190.75 अंक या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 26,129.60 के स्तर पर बंद हुआ। मार्केट आज सुबह से ही पॉजिटिव मूड में नजर आ रहा था। हालांकि ओपनिंग सेशन में सुस्त कारोबार के साथ सेंसेक्स 84,705.57 के इंट्रा डे लो तक गिर गया था। पर दोपहर बाद तेजी दिखी। सेंसेक्स लगातार पांच दिनों से गिरावट में था, जबकि निफ्टी में चार दिनों की गिरावट देखी गई थी। ऐसे में कई निवेशकों और ट्रेडर्स ने अच्छे शेयरों में निचले स्तरों पर खरीदारी की, जिससे बाजार में रिकवरी को बल मिला। एक समय कारोबार के दौरान सेंसेक्स 650 अंकों से भी अधिक उछल गया था। वहीं निफ्टी बढ़कर 26,150 के पास पहुंच गया था।

चुनिंदा स्टील उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए 12 फीसदी तक सेफगार्ड ड्यूटी का ऐलान

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण स्टील सेक्टर में आई जोरदार खरीदारी रही। सरकार ने चुनिंदा स्टील उत्पादों के आयात पर तीन साल के लिए 12 फीसदी तक सेफगार्ड ड्यूटी लगाने का ऐलान किया है। इससे घरेलू स्टील कंपनियों को बेहतर प्राइसिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद बढ़ी है। सेंसेक्स में Tata Steel 2.45 फीसदी तेजी के साथ टॉप गेनर स्टॉक रहा। वहीं JSW स्टील में करीब 4.8 फीसदी की तेजी दिखी। जिंदल स्टील के शेयर भी 3.6 फीसदी उछल गए। जबकि Jindal Stainless में 2.8 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। वहीं, TCS 1.29 फीसदी गिरावट के साथ टॉप लूजर स्टॉक रहा।

सेक्टोरल फ्रंट पर ब्रॉड बेस्ड रही बाजार की तेजी

सेक्टोरल फ्रंट पर बाजार की तेजी ब्रॉड बेस्ड रही। Oil & Gas, Metal, PSU Bank और Consumer Durables जैसे साइक्लिक और वैल्यू सेक्टरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। खासकर Oil & Gas इंडेक्स में करीब 2.7 फीसदी की उछाल ने बाजार को मजबूत सपोर्ट दिया। वहीं, IT सेक्टर हल्की कमजोरी के साथ एकमात्र बड़ा लूजर रहा, जो ग्लोबल अनिश्चितताओं और वैल्यूएशन कंसर्न की ओर इशारा करता है। कुल मिलाकर, सेक्टरल रोटेशन साफ दिखा, जहां निवेशक डिफेंसिव से निकलकर ग्रोथ और साइकलिकल सेक्टरों की ओर शिफ्ट करते नजर आए।

US डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 89.88 पर बंद हुआ रुपया

मुद्रा बाजार में रूपये में आज गिरावट देखने को मिली। रुपया US डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 89.88 (प्रोविजनल) पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को हल्की गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.10 फीसदी फिसलकर 61.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल के सस्ते होने से महंगाई का दबाव कम होता है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव माना जाता है।

वर्ष 2025 में मार्केट में ओवरआल तेजी का रूख रहा 

शेयर मार्केट के वर्ष 2025 के ओवरआल प्रदर्शन की बात करें तो इस साल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में 9 फीसदी और 10.5 फीसदी मजबूती रही तो स्मॉल कैप इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। सेक्टर के मोर्चे पर बैंक निफ्टी, आटो और मेटल इंडेक्स विनर साबित हुए। लेकिन आईटी इंडेक्स समेत कुछ में बड़ी गिरावट देखने को मिली।

इस साल सेंसेक्स (Sensex) में 9.05% की तेजी रही। अंकों में इंडेक्स 7069.58 प्वॉइंट बढ़कर 85208.59 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 10.5% की या 2483.85 अंकों की तेजी रही और यह 26128.65 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स के लिए 1 साल का हाई 86159 रहा तो निफ्टी (Nifty) के लिए 1 साल का हाई 26325.8 रहा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-state-leaders-request-prime-minister-narendra-modi-to-visit-west-bengal/103177

भाजपा प्रदेश नेताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल का दौरा करने का अनुरोध

Related to this topic: