प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

काज़िया लिज़ मेजो ने जीता ताज

केरल की 19 वर्षीय काज़िया लिज़ मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

केरल की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट काज़िया लिज़ मेजो ने जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया।

केरल की 19 वर्षीय काज़िया लिज़ मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

19-Year-Old Kerala Law Student Kaziya Liz Mejo Crowned Miss Universe India 2026 |

जयपुर (राजस्थान)। केरल की 19 साल की लॉ स्टूडेंट काज़िया लिज़ मेजो को 23 अगस्त को जयपुर के ज़ी स्टूडियोज़ में हुए ग्रैंड फिनाले में 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ताज पहनाया गया।

52 नेशनल फाइनलिस्ट में से विजेता बनी मेजो

मेजो 52 नेशनल फाइनलिस्ट में से विजेता बनकर उभरीं। उन्होंने 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2025' मानिका विश्वकर्मा की जगह ली, जिन्होंने फिनाले के दौरान उन्हें ताज सौंपा। 'मिस यूनिवर्स इंडिया ऑर्गनाइज़ेशन' को मैनेज करने वाले ग्लैमनानंद ग्रुप ने प्रतियोगिता के बाद टॉप पांच विजेताओं के नामों की घोषणा की।

वैष्णवी गणेश बनी 'फर्स्ट रनर-अप'

तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश को 'फर्स्ट रनर-अप' चुना गया और उन्हें 'मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026' का ताज भी पहनाया गया। गुजरात की अनुश्री सतवलेकर 'सेकंड रनर-अप' रहीं, जबकि महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव और उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ को क्रमशः 'थर्ड' और 'फोर्थ रनर-अप' चुना गया।

पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया में से कई रहीं सिलेक्शन प्रोसेस का हिस्सा

जजों के पैनल में बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन; एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया उर्वशी रौतेला; मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा; और पर्यावरणविद् व फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर शामिल थीं। पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स और मिस यूनिवर्स रनर-अप सेलिना जेटली भी सिलेक्शन प्रोसेस का हिस्सा थीं।

नवंबर 2026 में होगा 75वॉं मिस यूनिवर्स पेजेंट

प्रतियोगिता के दौरान कंटेस्टेंट्स का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, बातचीत के तरीके और स्टेज पर उनकी मौजूदगी के आधार पर किया गया। नेशनल टाइटल जीतने के बाद, मेजो अब ग्लोबल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी शुरू करेंगी।मेजो नवंबर 2026 में सैन जुआन, प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। (इनपुटः ANI)

यह भी पढ़ेंः चंदौली में बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर 2 साल के मासूम की मौत

Related to this topic: