प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

‘कौन बनेगा करोड़पति’ का दिवाली स्पेशल

KBC के सेट पर गूंजे बचपन के किस्से, अमिताभ बच्चन की दिवाली की बात सुन छूटी रणबीर-साई की हंसी

KBC के दिवाली स्पेशल एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बचपन के पटाखों का मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की हंसी छूट गई।

kbc के सेट पर गूंजे बचपन के किस्से अमिताभ बच्चन की दिवाली की बात सुन छूटी रणबीर-साई की हंसी

Amitabh Bachchan and Ranbir Kapoor |

मुंबई (महाराष्ट्र)। महानायक अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के सेट पर अपने बचपन की दिवाली से जुड़ा एक मजेदार वाकया साझा किया। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' का प्रमोशन करने पहुंचे रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे के सामने जब बच्चन ने पड़ोसी के बम से मुकाबला करने वाला किस्सा सुनाया, तो सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

बचपन की मस्ती और पटाखों का दौर

शो के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर ने महानायक से उनके बचपन की दिवाली और त्योहार मनाने के तौर-तरीकों के बारे में सवाल किया। इस पर अमिताभ बच्चन ने पुरानी यादों के पन्ने पलटते हुए बताया कि तब बच्चों में किस बात की होड़ लगी रहती थी।

बच्चन ने हंसते हुए याद किया, "सर, दिवाली की बस यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज फटना चाहिए।" उनके इस अंदाज ने शो में एक खुशनुमा और हल्का-फुल्का माहौल बना दिया, जिसे सुनकर वहां मौजूद कलाकार अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

कब और कहां देखें KBC का स्पेशल एपिसोड

आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के प्रचार के सिलसिले में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे एक मंच पर नजर आए। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म में यश रावण के और सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट इस साल 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में उतरेगा। वहीं, 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह खास दिवाली एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किया जाएगा।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: Korea Culture Day 2026 में K-पॉप बैंड NTX ने दिल्ली में भारतीय गाने गाकर जीता दिल

Related to this topic: